शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाता है।
- शून्य भेदभाव दिवस 2022 की थीम- Remove laws that harm, create laws that empower
- यह दिन सभी को सम्मान के साथ तथा किसी भी तरह के भेदभाव से मुक्त जीवन जीने के अधिकार का प्रचार करता है।
- यह दिन किसी भी व्यक्ति के साथ उम्र, लिंग, जाति, भाषा, रंग तथा स्वास्थ्य आदि के आधार पर भेदभाव नहीं करने का संदेश देता है।
- इस दिवस का उद्देश्य सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने के लिए एकजुटता के वैश्विक आंदोलन को बनाने में मदद करना है।
- साथ ही, पूरे विश्व में कानून के समक्ष और व्यवहार में समानता को बढ़ावा देना है।
- इस वर्ष, WHO सभी लोगों के HIV, वायरल हेपेटाइटिस या यौन संचारित संक्रमण की स्थिति की परवाह किए बिना सम्मान के साथ स्वस्थ व बेहतर जीवन जीने के अधिकार पर प्रकाश डालता है।
- इसके अलावा, यह दिन विशेष रुप से UNAIDS जैसे संगठनों द्वारा मनाया जाता है, जो HIV/AIDS से पीड़ित लोगों के प्रति भेदभाव का विरोध करता है।
- UNAIDS संयुक्त राष्ट्र सुधार के लिए एक मॉडल है और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में एकमात्र सह-प्रायोजित संयुक्त कार्यक्रम है।
- यह सतत विकास लक्ष्यों के हिस्से के रुप में 2030 तक एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रुप में एड्स को समाप्त करने के वैश्विक प्रयास का नेतृत्व कर रहा है।
- ज़ीरो डिस्क्रिमिनेशन डे वर्ष 2014 से हर साल मनाया जा रहा है।
- यह दिवस भेदभावपूर्ण कानूनों और समाज के बीच अन्य भेदभाव के बारे में जागरूकता पैदा करता है और विभिन्न प्रणालियों को इसे आधिकारिक रुप से समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है।