YUVA योजना क्या है?
इस योजना की शुरुआत मई, 2021 में की गई। इसकी शुरुआत युवा और 30 वर्ष से कम उम्र के नवोदित लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए की गई है।
इस स्कीम में YUVA का फुल फॉर्म Young, Upcoming & Versatile Authors है।
यह योजना एक लेखक परामर्श कार्यक्रम है।
युवा योजना, भारत@75 प्रोजेक्ट (आजादी का अमृत महोत्सव) का एक हिस्सा है।
नोडल मंत्रालय: शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार)
विभाग: उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय
कार्यान्वयन एजेंसी: नेशनल बुक ट्रस्ट
इसके तहत पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
इससे वैश्विक स्तर पर भारत और भारतीय लेखन को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
योजना का उद्देश्य
- युवा लेखकों को भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के बारे में लिखने के लिए प्रोत्साहित करना
- विस्मृत नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, अज्ञात और भूले हुए स्थानों और राष्ट्रीय आंदोलनों में उनकी भूमिका को सामने लाना।
- अन्य विषय वस्तुओं पर लेखकों की युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को एक अभिनव व रचनात्मक तरीके से सामने लाना।
- 1 जून से 31 जुलाई, 2021 तक https://www। mygov.in/ के माध्यम से आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता के जरिए कुल 75 लेखकों का चयन किया गया।
- युवा लेखकों को प्रख्यात लेखक/ मेंटर प्रशिक्षित करेंगे।
मुख्य विशेषताएं
- मेंटरशिप योजना के तहत 6 महीने की अवधि के लिए प्रत्येक लेखक को 50,000 रुपए प्रतिमाह की समेकित छात्रवृति का भुगतान किया जाएगा।
- मेंटरशिप के तहत, पांडुलिपियों को प्रकाशन के लिए 15 दिसंबर 2021 तक पढ़ा जाएगा।
- प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन 12 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया जाएगा।
योजना का महत्व
यह योजना लेखकों की एक धारा विकसित करने में सहायता करेगी जो भारतीय विरासत, संस्कृति और ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए विषयों के अलग-अलग पहलुओं पर लिख सकते हैं।
इस योजना के तहत तैयार की गई पुस्तकों का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट करेगा।
संस्कृति और साहित्य के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के लिए इनका अन्य भारतीय भाषाओं में भी अनुवाद किया जाएगा, जिससे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को बढ़ावा मिलेगा।
साथियों यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो Comment में जरूर बताएं, और अगर आपको लगता है की इसे और बेहतर किया जा सकता है तो अपने सुझाव देना ना भूलें।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए GS blog पर आते रहें, तथा इसे और बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें।