विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?
लोगों को पर्यावरण और प्रकृति के महत्व को याद दिलाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस दुनिया भर के लोगों को यह सूचित करता है कि प्रकृति के मूल्यों के लिए इसका सम्मान करना चाहिए।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम
इस साल विश्व पर्यावरण की थीम– Reimaging. Recreate. Restore. रखी गयी है।
इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य फोकस Ecosystem Restoration यानि पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर है।
यहाँ पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली से अर्थ, पर्यावरण को होने वाली क्षति को बाधित करना (Preventing), रोकना (Halting) और इसकी पुनः स्थिति बहाल करना (Reversing) है।
पर्यावरण के लिए पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कदम
इस पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘UN Decade on Ecosystem Restoration’ (2021-2030) की भी शुरुआत की जा रही है।
यह एक वैश्विक मिशन है जिसका उद्देश्य जंगलों से लेकर खेतों तक, पहाड़ों की चोटी से लेकर समुद्र की गहराई तक, अरबों हेक्टेयर तक फैले पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करना है।
गौरतलब है कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए पाकिस्तान इसकी मेजबानी कर रहा है।
वर्ष 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन के बाद संयुक्त राष्ट्र सभा ने विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की थी।
विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1974 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था, जिसकी थीम ‘Only one Earth’ रखी गई थी।
मेरे साथियों यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो Comment में जरूर बताएं, और अगर आपको लगता है की इसे और बेहतर किया जा सकता है तो अपने सुझाव देना ना भूलें।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए GS blog पर आते रहें, तथा इसे और बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें।
Comment on “विश्व पर्यावरण दिवस 2021 | World Environment Day 2021”