विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी | World Anti-Doping Agency
- WADA का पूरा नाम– विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी यानि World Anti-Doping Agency है।
- यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्र एजेंसी है।
- यह डोपिंग मुक्त खेल (Anti-Doping in Sports) के लिए वैश्विक नियामक निकाय है।
- इसकी स्थापना 10 नवम्बर 1999 को खेलों में डोपिंग से लड़ने वाले अंतर-सरकारी संगठनों, सरकारों आदि के समर्थन और भागीदारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की पहल के तहत हुई थी।
- गौरतलब है कि यह लॉसेन घोषणा (Lausanne Declaration) के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया।
- इसका वित्तपोषण विश्व की खेल गतिविधियों और सरकारों द्वारा समान रुप से किया जाता है।
- WADA का मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में है।
WADA के उद्देश्य
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल भावना को बनाए रखना।
- सभी खेलों और देशों में डोपिंग रोधी नियमों और नीतियों का विकास, सामंजस्य और समन्वय करना।
- उच्चतम नैतिक मानकों का पालन कराना।
WADA के कार्य
- विश्व डोपिंग रोधी संहिता और इससे संबंधित अंतर्राष्ट्रीय मानकों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना और निगरानी करना।
- विश्व एंटी-डोपिंग संहिता (World Anti-Doping Code) सभी खेलों एवं देशों में डोपिंग विरोधी नीतियों का सामंजस्य स्थापित करने वाला दस्तावेज़ है।
- ऐसे मामलों की निगरानी तथा जाँच करना।
- डोपिंग मुक्त खेल के लिए एक सहयोगी विश्वव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करना।
- दुनियाभर में डोपिंग रोधी संगठनों के साथ डोपिंग रोधी क्षमता का निर्माण करना।
- न्याय, समानता और अखंडता को दर्शाने वाली नीतियों, प्रक्रियाओं और प्रथाओं का विकास करना आदि।
WADA की संगठनात्मक संरचना
- इसमें एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष होते हैं।
- इसके अलावा इसका 38 सदस्यीय फाउंडेशन बोर्ड वाडा का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है।
- इसकी 14 सदस्यीय कार्यकारी समिति एजेंसी के संचालन का प्रबंधन करती है।
- वर्तमान समय में इसके अध्यक्ष पोलैंड के विटोल्ड बंका हैं।
- उपाध्यक्ष चीन की यांग यांग हैं।