ऐसे कौन-से कारण थे जिनकी वजह से हमारा संविधान बना?

संविधान 

संविधान अर्थात सर्वोच्च कानून, साधारण भाषा में संविधान वह कानून या नियम हैं जिनसे किसी देश अथवा राज्य को चलाया जाता है तथा यह लिखित व अलिखित दोनों रूपों में हो सकता है। पारिभाषिक भाषा में, संविधान सभी बुनियादी नियमों की एक ऐसी किताब है जिसके द्वारा किसी देश की सरकार को चलाया जाता है। इसमें लिखे नियम सरकार तथा नागरिक दोनों को ही मानने होते हैं।

हमें संविधान की जरूरत क्यूं?

सामाजिक, भौगोलिक, जातिगत एवं भाषिक विविधताओं वाला देश होने के कारण हमें ऐसे नियमों एवं कानूनों की जरूरत थी, जो सभी के लिए समान हों तथा सभी पर समान रूप से लागू किए जा सकें।

संविधान किसने बनाया?

विश्व के लगभग 60 देशों के संविधानों का अध्ययन करने के बाद डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रूपरेखा तैयार की। 26 नवम्बर 1949 को संविधान को संविधान सभा के सामने लाया गया, उसी दिन संविधान सभा ने इसे मंजूरी दे दी, तथा तभी से 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।