BBNJ Treaty

बीबीएनजे संधि

IGC (इंटरगवर्मेंटल कॉन्फ्रेंस) की चौथी बैठक न्यूयॉर्क में संपन्न हुई।

यह बैठक संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (UNCLOS) के अंतर्गत आयोजित की गई। 

BBNJ संधि क्या है?

BBNJ का पूरा नाम राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता (Biodiversity beyond National Jurisdiction) है। 

इसे 'उच्च समुद्री संधि' (Treaty of the High Seas) के रुप में भी जाना जाता है।  

यह राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे क्षेत्रों की समुद्री जैव विविधता (biological diversity) के संरक्षण और सतत उपयोग पर एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है। 

इसे एक उपकरण के रुप में UNCLOS की रुपरेखा के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है।

यह उच्च समुद्री गतिविधियों का अधिक समग्रता से प्रबंधन करेगा ताकि समुद्री संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बेहतर ढंग से संतुलित किया जा सके। 

BBNJ विशेष आर्थिक क्षेत्रों या देशों के राष्ट्रीय जल क्षेत्र से परे, उच्च समुद्रों (high seas) को शामिल करता है। 

समुद्री कानून के मुताबिक उच्च समुद्र का मतलब दुनिया भर में खारे पानी के द्रव्यमान उन सभी हिस्से से है, जो प्रादेशिक समुद्र या किसी राज्य के आंतरिक जल का हिस्सा नहीं हैं।