SPG क्या है? | What is SPG?
SPG का गठन 1988 में किया गया था।
इसका कार्य प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के निकटतम सदस्यों को निकटवर्ती सुरक्षा प्रदान करना है।
SPG का विशेष स्वरूप एक विशिष्ट सशस्त्र बल है। यह भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय (Cabinet Secretariat) के अधीन कार्य करता है।
SPG के वर्तमान निदेशक अरुण कुमार सिन्हा, आईपीएस हैं।
इसका आदर्श वाक्य– शौर्यम्, समर्पणम्, सुरक्षणम् है।
SPG की पृष्ठभूमि
- 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद गृह मंत्रालय के अधीन गठित बीरबल नाथ समिति का गठन किया गया था।
- इस समिति द्वारा वर्ष 1985 में स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) के गठन की सिफारिश की गई थी।
- 1988 में संसद का Special Protection Group Act, 1988 पारित किया गया।
- इसके जरिए SPU का नाम परिवर्तित करके SPG किया गया।
SPG से पहले सुरक्षा जिम्मेदारी
- वर्ष 1981 से पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के विशेष सुरक्षा बल की थी।
- वर्ष 1981 में इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा गठित एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी।
विशेष सुरक्षा दल अधिनियम (The Special Protection Group Act), 1988
- पद छोड़ने की तिथि के एक वर्ष बाद तक पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवार के करीबी सदस्यों को भी SPG सुरक्षा दी जाती है।
- इस अवधि के बाद खतरे के स्तर को देखते हुए SPG सुरक्षा दी जाती है।
- खतरे के स्तर का निर्धारण केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।
- एक्ट की धारा 14, राज्य सरकार/ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को प्रधानमंत्री के मूवमेंट के दौरान SPG को सभी सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदारी बनाती है।
विशेष सुरक्षा दल (संशोधन) अधिनियम {The Special Protection Group (Amendment) Act}, 2019
- SPG प्रधानमंत्री एवं उनके साथ सरकारी आवास में रहने वाले परिवार के करीबी सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करेगी।
- पूर्व प्रधानमंत्रियों और उन्हें आवंटित आवास में उनके साथ रहने वाले परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षा
- पद छोड़ने की तिथि के पाँच वर्ष बाद तक सुरक्षा दी जाएगी।
- किसी पूर्व प्रधानमंत्री की SPG की निकटवर्ती सुरक्षा हटाए जाने पर उसके परिवार के करीबी सदस्यों से भी यह सुरक्षा हटा ली जाएगी।
अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य
- वर्तमान SPG अधिनियम के तहत, एक पदधारी या पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्य सुरक्षा कवर को अस्वीकार कर सकते हैं।
- SPG को शारीरिक दक्षता और सुरक्षा रणनीति में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होता है।
- SPG की ब्लू बुक के हिसाब से ही पीएम सिक्युरिटी का ख्याल रखा जाता है।
- इस बुक में पीएम सिक्युरिटी में फॉलो की जाने वाली गाइडलाइन की पूरी जानकारी लिखी होती है और उसी के हिसाब से ही प्रोटोकॉल तय होता है।