GSblog

gsblog.in

संविधान quiz -1

प्रश्न- संविधान की प्रारूप समिति के सम्‍मुख संविधान की प्रस्‍तावना का प्रस्‍ताव किसने रखा था?

उत्‍तर – जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न- संविधान सभा का गठन किसकी सन्‍तुति पर किया गया था?

उत्‍तर – कैबिनेट मिशन योजना की सन्‍तुति पर

प्रश्न- राष्‍ट्रपति किस सूची के विषयों पर अध्‍यादेश जारी नहीं कर सकता है?

उत्‍तर – राज्‍य सूची के विषयों पर

प्रश्न- आपात काल की घोषणा का अनुमोदन संसद द्वारा कितनी अवधि के अन्‍दर होना अनिवार्य है

उत्‍तर – 1 माह के अन्‍दर

प्रश्न- राज्‍यों का वित्‍तीय आवंटन (Financial Allocation) किसकी संस्‍तुति पर किया जाता है?

उत्‍तर – वित्‍त आयोग की संस्‍तुति पर

प्रश्न- लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्‍यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियं‍त्रण में कार्य करता है?

उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष के

प्रश्न- भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकांकी स्रोत (Single Biggest Source) क्‍या है?

उत्‍तर – गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्‍ट 1935

प्रश्न- संविधान के मूल ढाँचे (Basic Structure) को संशोधित नहीं किया जा सकता है, सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने यह व्‍यवस्‍था किस वाद में दी थी?

उत्‍तर – केशवानन्‍द भारती वाद में

प्रश्न- भारत में राजनीतिक दलों को कौन मान्‍यता देता है?

उत्‍तर – निर्वाचन आयोग

प्रश्न- संविधान द्वारा प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार किसको है?

उत्‍तर – संसद को

प्रश्न- राज्‍य के नीति निर्देशक सिद्धान्‍त का उद्देश्‍य है?

उत्‍तर – संविधान को सामाजिक परिवर्तन का उपकरण बनाना।

प्रश्न- राष्‍ट्रपति पद के लिए प्रत्‍याशी का प्रस्‍ताव निर्वाचक मण्‍डल के कितने सदस्‍यों द्वारा किया जाना आवश्‍यक है?

उत्‍तर – 50 सदस्‍यों द्वारा

प्रश्न- लोकसभा को उसकी निर्धारित 5 वर्ष की अवधि से पूर्व भंग करने का अधिकार किसको है?

उत्‍तर – राष्‍ट्रपति को प्रधानमंत्री की सिफारिश पर

प्रश्न- संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का क्‍या कारण था?

उत्‍तर – कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्‍वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था।

प्रश्न- व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है?

उत्‍तर – सर्वोच्‍च न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालय

प्रश्न- भारत के राष्‍ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग (Impeachment) प्रारम्‍भ करने का अधिकार प्राप्‍त है?

उत्‍तर – संसद के दोनों सदनों में से कोई भी सदन इसे प्रारम्‍भ कर सकता है।

प्रश्न- किस विधेयक पर राष्‍ट्रपति को अनिवार्य रूप से हस्‍ताक्षर करने पड़ते हैं और वह उसे पुनर्विचार के लिए वापस नहीं भेज सकता?

उत्‍तर – वित्‍त विधेयक पर

प्रश्न- उपराष्‍ट्रपति किस संस्‍था का पदेन सभापति होता है?

उत्‍तर – राज्‍य सभा का

प्रश्न- लोकसभा के सामान्‍य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसको है?

उत्‍तर – संसद को केवल राष्‍ट्रीय संकट के समय

प्रश्न- दल-बदल विरोधी अधिनियम (Anti Defection Law) के अन्‍तर्गत भारतीय संविधान में किसी सदस्‍य की अयोगयता अथ्‍ज्ञवा योग्‍यता पर निर्णय करने का अधिकार किसको प्राप्‍त है?

उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष को

प्रश्न- किस राज्‍य के आरक्षण विधेयक को नौवी अनुसूची में सम्मिलित किया गया है?

उत्‍तर – तमिलनाडु के आरक्षण विधेयक को

प्रश्न- विधान परिषद के सदस्‍य चुने जाने के लिए विधान सभा में किस प्रकार मतदान होता है?

उत्‍तर – खुला मतदान

प्रश्न- राज्‍यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की उद्घोषणा कौन करता है?

उत्‍तर – निर्वाचन आयोग

प्रश्न- यदि किसी विधि या संवैधानिक संशोधन को संविधान की 9वीं सूची में रख दिया जाए तो इसका क्‍या परिणाम होता है?

उत्‍तर – वह न्‍यायालय में वाद योग्‍य नहीं रहता।

प्रश्न- किसकी अनुमति के बिना राज्‍य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता?

उत्‍तर – राज्‍यपाल की अनुमति के बिना

प्रश्न- भारतीय संविधान में प्रदत्‍त ‘मूलभूत अधिकारों’ को निलम्बित करने की सत्‍ता किसके पास है?

उत्‍तर – राष्‍ट्रपति

प्रश्न- राज्‍यों की सूची के किसी विषय पर संसद कितनी अवधि के लिए कानून बना सकती है?

उत्‍तर – 1 वर्ष के लिए

प्रश्न- राज्‍य के नीति निर्देशक सिद्धान्‍तों के संदर्भ में यह टिप्‍पणी किसने की थी कि यह एक ऐसा चैक है जिसका भुगतान बैंक की सुविधा पर निर्भर करता है

उत्‍तर – के. टी. शाह ने

प्रश्न- संविधान सभा का गठन किस योजना के अंतर्गत प्रस्‍तावित किया गया था?

उत्‍तर – कैबिनेट मिशन योजना के

प्रश्न- किसी मृत्‍युदण्‍ड पाए अपराधी को क्षमादान की शक्ति किसे प्राप्‍त है?

उत्‍तर – केवल राष्‍ट्रपति को

Current Gk Tags:, , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp