ODOP का अर्थ एक जिला एक उत्पाद है। इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर की गई थी।
ODOP के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018-2019 के बजट में 250 करोड़ का प्रावधान किया गया।
ODOP क्या है? | What is ODOP?
Table of Contents
यह एक पहल है जिसे एक जिले की वास्तविक क्षमता को हासिल करने के लिए इस तरह से लाया गया है कि इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार और ग्रामीण उद्यमिता के अवसर पैदा करने के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी हासिल किया जा सके।
ODOP के विज़न? | Vision of ODOP?
- उत्तर प्रदेश के स्वदेशी और विशिष्ट उत्पादों/शिल्पों को अधिक उजागर करना, उसकी बिक्री को प्रोत्साहित करना और जिला स्तर पर रोजगार पैदा करना।
- सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना।
- उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देना और उन्हें उत्पाद-विशिष्ट पारंपरिक औद्योगिक केंद्र बनाना।
ODOP के उद्देश्य | Objectives of ODOP
- स्थानीय शिल्प या कौशल का सुरक्षित संरक्षण और विकास हेतु कला को बढ़ावा देना।
- युवाओं को रोजगार प्रदान करना और राज्य में प्रतिस्पर्धी ीको-सिस्टम को बढ़ावा देना।
- क्षमता निर्माण करना और स्थानीय कौशल को बढ़ावा देना
- राज्य में आय को बढ़ा कर और स्थानीय रोजगार में सुधार कर पलायन को रोकना।
- उत्पाद की गुणवत्ता और कौशल विकास में सुधार लाना।
- आर्थिक और क्षेत्रीय असंतुलन के मुद्दों को हल करना।
- उत्पादन को पर्यटन से जोड़ना
- परिभाषित दृष्टिकोण के साथ ODOP उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना।
उत्पाद का चयन | Product selection
- राज्य के प्रत्येक जिले से कम से कम एक विशेष उत्पाद का चयन किया जाता है।
- चयनित उत्पाद पारंपरिक रुप से उस विशेष जिले से उत्पादन और निर्माण के लिए प्रसिद्ध होना चाहिए (उदाहरण के लिए- लखनऊ जरी-जरदोज़ी और चिकनकारी के लिए प्रसिद्ध है)
- इनमें कई उत्पाद GI-tag भी प्राप्त भी होते हैं, जिसका मतलब है कि वे उत्तर प्रदेश के उस क्षेत्र की विशिष्टता के लिए पहले से प्रमाणित हैं।
लाभ
- कारीगरों, उत्पादन इकाइयों और यूनियनों (जो चयनित उत्पादी से संबंधित हैं) को ऋण देकर, सामान्य सुविधा केंद्र स्थापित करके और विपणन सहायता प्रदान करके प्रोत्साहित करना ताकि इन उत्पादों को लोकप्रिय बनाया जा सके और जिला स्तर पर रोजगार पैदा किया जा सके।
ODOP योजना के घटक | Components of the ODOP
- सामान्य सुविधा केंद्र योजना
- विपणन विकास सहायता योजना
- वित्तीय सहायता योजना (मार्जिन मनी योजना)
- कौशल विकास योजना
ODOP योजना के कुछ अन्य तथ्य
- ODOP को ‘डिस्ट्रिक्टस एज एक्सपोर्ट हब’ पहल के साथ संचालन के स्तर पर जोड़कर DGFT, वाणिज्य विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है।
- इसमें उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) एक प्रमुख हितधारक के तौर पर शामिल है।