National Security Guard (NSG)
NSG की स्थापना 22 सितंबर 1986 को की गई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इससे संबंधित मंत्रालय गृह मंत्रालय, भारत सरकार है।
पृष्ठभूमि
NSG की स्थापना वर्ष 1984 में स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) में खालिस्तानी आंदोलन के विरुद्ध हुए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ तथा उसकी प्रतिक्रिया स्वरूप प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को ध्यान में रखकर की गई थी।
यह एक संघीय, आतंकवाद रोधी एजेंसी के रुप में कार्य करती है।
उद्देश्य
यह एक संघीय एजेंसी है जो पूरे देश में सभी प्रकार की आकस्मिक आतंकवादी गतिविधियों से ZERO ERROR के साथ निपटती है। और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आतंकी हमलों के प्रति तत्काल प्रतिक्रिया देती है।
NSG का आदर्श वाक्य सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा है।
NSG के कार्य
- यह एक सुप्रशिक्षित तथा अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षा बल है जिसका प्रयोग विशेष परिस्थितियों में गंभीर आतंकवादी हमलों के समय किया जाता है।
- इसका कार्य है महत्वपूर्ण राजनेताओं को सुरक्षा प्रदान करना; उदाहरण- मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री आदि।
महानिदेशक
NSG के वर्तमान में महानिदेशक M.A Ganapathy हैं।
NSG के पहले महानिदेशक R.T Nagrani थे।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- पूरे देश में आसानी से और कम समय में पहुँचने के लिए इसके क्षेत्रीय बेस स्थापित किए गए हैं।
कोलकाता | पश्चिम बंगाल |
चेन्नई | तमिलनाडु |
हैदराबाद | तेलंगाना |
मुंबई | महाराष्ट्र |
गांधीनगर | गुजरात |
- NSG द्वारा अमृतसर में भी बेस बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
साथियों यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो Comment में जरूर बताएं, और अगर आपको लगता है की इसे और बेहतर किया जा सकता है तो अपने सुझाव देना ना भूलें।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए GS blog पर आते रहें, तथा इसे और बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें।