Nobel Prize 2020
अक्टूबर 2020 में साल 2020 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।
यह 6 क्षेत्रों- चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति में दिए जाते हैं।
जिस व्यक्ति या संगठन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, उसे Nobel Laureate कहा जाता है।
Laureate का अर्थ होता है- laurel wreath यानि लॉरेल पुष्पांजलि द्वारा सूचित (signified) किया जाना।
प्राचीन ग्रीस में Laurel Wreath साइन ऑफ ऑनर (sign of honor) के रूप में विजेताओं को प्रदान की जाती थी।
नोबेल पुरस्कार 2020 के विजेता
फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल विजेता
- हार्वे जे. ऑल्टर
- चार्ल्स राइस
- माइकल आउटन
इन्हें हेपेटाइटिस C वायरस की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।
भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल विजेता
- रोजर पेनरोज (Roger Penrose)
- रेनहार्ड गेंजेल (Reinhard Genzel)
- एन्ड्रिया गेज (Andrea Ghez)
इन्हें ब्लैक-होल (Black-Hole) के बारे में खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
यह पुरस्कार दी स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा दिया जाता है।
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल विजेता
- इमैनुएल करपेंटियर (Emmanuelle Charpentier)
- जेनीफर ए. डौडना (Jennifer A. Doudna)
जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इन्होंने CRISPR/Csr9 scissors की खोज की है।
साहित्य के क्षेत्र में नोबेल विजेता
- अमेरिकी कवियित्री लुईस ग्लक
इन्हें यह पुरस्कार इनकी शानदार शैली के लिए; जो व्यक्तिगत अस्तित्व को वैश्विक पहचान दिलाती है

शांति का नोबेल पुरस्कार विजेता
- वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को प्रदान किया गया।
World Food Program को निम्नलिखित कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया-
- भूख से निपटने के प्रयासों के लिए।
- संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों शांति के लिए बेहतर स्थिति बनाने के लिए।
- शांति और युद्ध के हथियार के रूप में भूख को रोकने के लिए किये गए प्रयास में ड्राइविंग फोर्स के रूप में कार्य करने के लिए। उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।
यह पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता
- पॉल आर. मिलग्रोम
- रॉबर्ट बी. विलसन
इन्हें Auction Theory में प्रगति और New Auction Formats के आविष्कार के लिए यह पुसरस्कार दिया गया।
नोबेल पुरस्कार की अन्य महत्वपूर्ण बातें-
- नोबेल पुरस्कार को पहली बार 1901 में दिया गया था।
- शुरुआत में यह केवल 5 क्षेत्रों- भौतिकी, रसायन, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाता था।
- 1968 में स्वीडन के सेंट्रल बैंक Sveriges Riksbank ने अल्फ्रेड नोबेल की याद में इकोनॉमिक साइंस में The Sveriges Riksbank Prize की स्थापना की, जिसे हम बोलचाल की भाषा में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार कहते हैं।
- 1974 के बाद से मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता।
- 1974 से पहले 2 बार मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
- नोबेल प्राइज़ की राशि को 3 से अधिक लोगों के बीच साझा नहीं किया जा सकता।
- कई बार ऐसा भी हुआ है कि कुछ क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया।
- अधिकांश प्रथम तथा द्वितीय विश्वयुद्ध के समय में ऐसा हुआ है।
मेरे साथियों यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो Comment में जरूर बताएं, और अगर आपको लगता है की इसे और बेहतर किया जा सकता है तो अपने सुझाव देना ना भूलें।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए GS blog पर आते रहें, तथा इसे और बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें।