GSblog

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन | North Atlantic Treaty Organization | NATO

NATO क्या है? | What is NATO?

  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई पश्चिमी यूरोपीय देशों द्वारा स्थापित एक सैन्य गठबंधन है।
  • NATO की स्थापना 1949 में हुई थी।
  • इसे सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में 30 देश इसके सदस्य हैं।
  • उत्तरी मैसेडोनिया 2020 में इस गठबंधन में शामिल होने वाला नवीनतम सदस्य देश बना।
  • 1949 में NATO द्वारा स्व-घोषित मिशन के तीन लक्ष्य थे-
    • सोवियत विस्तारवाद को रोकना
    • महाद्वीप पर एक मजबूत उत्तरी अमेरिकी उपस्थिति के माध्यम से यूरोप में राष्ट्रवादी सैन्यवाद के पुनरुद्धार को रोकना।
    • यूरोपीय राजनीतिक एकीकरण को प्रोत्साहित करना।
  • पश्चिमी देशों के सैन्य समूह ‘नाटो’ के जवाब में सोवियत संघ द्वारा वारसा संधि संगठन बनाया गया।

वारसा संधि क्या है?

  • यह संधि सोवियत संघ और उसके सहयोगी देशों के बीच एक पारस्परिक रक्षा समझौता था।
  • इस संधि पर वर्ष 1955 में हस्ताक्षर किए गए।
  • पश्चिम जर्मनी के नाटो में भर्ती होने के कुछ ही समय बाद यह समझौता किया गया था।
  • 1991 में सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (USSR) संघ के विघटन के बाद यह गठबंधन भंग हो गया था।

NATO से जुड़े अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • नाटो के किसी एक सदस्य देश के खिलाफ सशस्त्र हमले की स्थिति में सदस्य एक-दूसरे की सहायता करते हैं।
  • नाटो के एक सदस्य देश पर हमला, सभी सदस्य देशों के खिलाफ हमला माना जाएगा।
  • 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद, कई पूर्व वारसा संधि देशों ने पक्ष बदल लिया और नाटो के सदस्य बन गए।
  • 28 मई, 2002 को रोम (रोम घोषणा) में नाटो और रूस के बीच आपसी संबंधों पर परामर्श और सहयोग के लिए नाटो-रूस परिषद (NRC) की स्थापना की गई।

Organizations Tags:, , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp