GSblog

gsblog

G-20 | The Group of Twenty

G-20 The Group of Twenty

  • G-20 को विश्व की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह के तौर पर जाना जाता है।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक के प्रतिनिधियों सहित यूरोपियन यूनियन एवं 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है।
  • इसे G-7 द्वारा विकसित एवं विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग से स्थापित किया गया है।
  • G-20 की स्थापना 1999 में की गई थी।
  • यह विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के बीच एक परामर्श मंच के रुप में स्थापित किया गया था।
  • यह समूह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85%, वैश्विक व्यापार का 75% तथा विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है।

उद्देश्य

G-20 का उद्देश्य वैश्विक आर्थिक विकास, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय बाजारों के नियमन को बढ़ावा देना है।

सदस्य देश

  1. अर्जेंटीना
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. ब्राज़ील
  4. कनाडा
  5. चीन
  6. फ्रांस
  7. जर्मनी
  8. भारत
  9. इंडोनेशिया
  10. इटली
  11. जापान
  12. कोरिया गणराज्य
  13. मैक्सिको
  14. रूस
  15. सऊदी अरब
  16. दक्षिण अफ्रीका
  17. तुर्की
  18. यूनाइटेड किंगडम
  19. संयुक्त राज्य अमेरिका
  20. यूरोपीय संघ

इसके अलावा स्पेन को एक स्थायी, गैर-सदस्य के रुप में आमंत्रित किया जाता है जो प्रत्येक वर्ष G20 सम्मेलन में भाग लेता है।

कार्य

G20 के कार्यों को दो ट्रैक्स में विभाजित किया जाता है:-

  1. शेरपा ट्रैक– यह राजनीतिक जुड़ाव, भ्रष्टाचार का विरोध, विकास, ऊर्जा आदि जैसे व्यापक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।
  2. फाइनेंस ट्रैक– यह G20 समूह के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंक के गवर्नर और उनके प्रतिनिधियों के साथ सभी बैठकों में वित्तीय विनियमन, राजकोषीय मुद्दों एवं मुद्रा पर ध्यान केंद्रित करता है।

शेरपा और वित्त दोनों ट्रैक, विशेषज्ञ कार्य समूहों की एक शृंखला के तकनीकी और वास्तविक कार्य पर निर्भर करते हैं।

इसके अलावा G20 अपने आधिकारिक एंगेजमेंट ग्रुप्स जैसे Business20, Labour20, Civil20, Think20, Science20, Women20, Urban20 और Youth20 के साथ भी विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करता है।

G20 की संरचना

  • इसका कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है।
  • अध्यक्ष पद सदस्य देशों के बीच वार्षिक तौर पर एक प्रक्रिया के तहत रोटेट होता है।
  • प्रत्येक वर्ष अध्यक्ष पद ग्रहण करने वाला सदस्य देश पिछले एवं आगामी वर्ष के अध्यक्ष देश के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य करता है, इस प्रक्रिया को सामूहिक रुप से ट्रोइका कहते हैं।
  • समूह का अध्यक्ष अन्य सदस्यों के साथ परामर्श करके G20 एजेंडा को लागू करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास हेतु उत्तरदायी होता है।
  • इस फोरम की बैठक हर साल होती है।
  • G20 के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों की भागीदारी वाले पहले वार्षिक G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2008 में वाशिंगटन में किया गया।
  • 2021 के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता इटली के पास है।
  • वर्ष 2021 के G20 लीडर्स समिट की थीम ‘People, Planet, Prosperity’ है।

साथियों यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो Comment में जरूर बताएं, और अगर आपको लगता है की इसे और बेहतर किया जा सकता है तो अपने सुझाव देना ना भूलें।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए GS blog पर आते रहें, तथा इसे और बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें।

Organizations Tags:, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp