FSSAI का पूरा नाम Food Safety and Standards Authority of India है। इसके लिए नोडल मंत्रालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय है।
स्थापना
खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत की गई। यह एक सांविधिक निकाय है। इसमें ‘खाद्य सुरक्षा और मानक नियम, 2011’ जोड़ा गया।
FSSAI की संरचना
- इसका मुख्य कार्यालय दिल्ली में है।
- इसके 5 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
- इसमें 1 अध्यक्ष तथा 22 अन्य सदस्य होते हैं। इन 22 सदस्यो में एक-तिहाई महिलाएं शामिल हैं।
- इनमें 1 Chief Executive Officer भी होता है।
FSSAI के कार्य
- खाद्य सुरक्षा के मानकों और दिशा-निर्देशों को पूरा करने के लिए नियमों का निर्धारण
- लाइसेंस संबंधी नियमन
- खाद्य संबंधी नीति निर्धारण में सरकार की सहायता
- यह खाद्य सुरक्षा और खाद्य मानकों के बारे में सामान्य जागरूकता को बढ़ावा देता है।
FSSAI की प्रमुख पहलें
जैविक भारत (Jaivik Bharat)
- इस पोर्टल का विकास संयुक्त रुप से FSSAI, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और सहभागी गारंटी प्रणाली (PGS-India) द्वारा किया गया है।
- यह एक इंटरनेट आधारित डेटाबेस है, जहाँ जैविक खाद्य मानकों (Organic food Standards), प्रमाणन प्रक्रियाओं (certification processes), खाद्य व्यवसाय संचालकों (FBOs) से संबंधित जानकारी, विभिन्न उत्पाद और उनसे संबंधित भौगोलिक क्षेत्रों की जानकारियों को साझा किया जाएगा।
- जल्द ही जैविक खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए Unified Logo को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा।
- इसकी टैगलाइन “जैविक भारत (Jaivik Bharat)” होगी।
ईट राइट इंडिया मूवमेंट (Eat Right India Movement)
- भारत में सार्वजनिक में सुधार लाने और खराब जीवन शैली से जुड़े रोगों से लड़ने व नकारात्मक पोषण प्रवृतियों का मुकाबला करने के लिए FSSAI द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई है।
- इस अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में स्वस्थ भारत यात्रा का शुभारंभ भी किया गया।
Resource centre for Health Supplements & Nutraceuticals (ReCHaN)
- खाद्य सुरक्षा के लिए पौष्टिक-औषधीय पदार्थों (Nutraceuticals) और हेल्थ सप्लीमेंट्स की वैश्विक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए इसकी स्थापना की गई है।
- FSSAI, International Alliance of Dietary/ Food Supplement Association (IADSA) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की संयुक्त पहल है।
डाइट फॉर लाइफ (Diet 4 life)
- आम जनमानस के लिए metabolic disorders के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से FSSAI द्वारा इसकी शुरुआत की गई।
अन्य पहलें
- One Nation One food Law,
- Eat right mela,
- India food culture,
- Food safety training and certification,
- India food sharing alliance
प्रथम विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
- 7 जून 2019 को पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा खाद्य एवं- कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से अपनाया गया।
- इसकी थीम- ‘खाद्य सुरक्षा सभी का सरोकार (Food Safety, Everyone’s Business)’
- यह अक्टूबर को मनाए जाने वाले ‘विश्व खाद्य दिवस’ से अलग है।