जैसा की हम सभी जानते हैं, बहुत से ऐसे महत्वपूर्ण पुरस्कार हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने पर दिए जाते हैं साथ ही हम इन पुरस्कारों को प्रेरणा के रूप में भी देख सकते हैं। ऐसे ही कौन-सा पुरस्कार कब शुरू हुआ यह हम आज पढ़ेंगे।
- 1901 – नोबेल पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 से हुई तथा यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है, यह पुरस्कार अलग-अलग संस्थानों द्वारा दिया जाता है।
- 1929 – ऑस्कर अवार्ड
ऑस्कर अकादमी पुरस्कार जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है, एक सम्मान है जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है।
- 1954 – भारत रत्न
भारत रत्न हमारे देश भारत का उच्चतम नागरिक सम्मान है, जो कला, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण सेवा के लिए तथा उच्चतम स्तर की लोक सेवा को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। भारत रत्न की परम्परा 1954 में शुरु हुई थी तथा सबसे पहला भारत रत्न प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्र शेखर वेंकटरमन को दिया गया था।
- 1961 – ज्ञानपीठ पुरस्कार
ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं अनुसूची में बताई गई २२ भाषाओं में से किसी भाषा में लिखता हो इस पुरस्कार के योग्य है।
- 1995 – गांधी शांति पुरस्कार
भारत सरकार द्वारा वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में अहिंसा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन लाने वाले लोगों की पहचान करने हेतु स्थापित किया गया था।

- 1985 – द्रोणाचार्य पुरस्कार
जो खिलाड़ी किसी राष्ट्रीय खेल में या देश के लिए खेले जाने वाले खेलों में अपनी जीत दर्ज करते हैं, ऐसे खिलाडियों के प्रशिक्षक को सम्मानित करने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
- 1969 – मैन बुकर पुरस्कार
यह पुरस्कार प्रति वर्ष किसी भी भाषा के काल्पनिक कथा उपन्यास को दिया जाता है, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ हो और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो।
- 1961 – अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार खेल-कूद में आजीवन उपलब्धि के लिए वर्ष 1961 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर है।
- 1917 – पुलित्जर पुरस्कार
1917 में प्रारम्भ किया गया पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize), संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है जो समाचार पत्रों की पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है।
- 1992 – व्यास सम्मान
यह सम्मान किसी भी भारतीय नागरिक की हिन्दी की उत्कृष्ट साहित्य कृति के लिए प्रदान किया जाता है। व्यास सम्मान साहित्यकार के किसी एक रचना को प्रदान किया जाता है न कि उसके सम्पूर्ण लेखन पर।
- 1952 – कलिंग पुरस्कार
कलिंग पुरस्कार विज्ञान संचार के क्षेत्र में किसी बड़े योगदान के लिए दिया जाता है। ऐसा काम जो आम लोगों की समझ में विज्ञान को आसान कर सके, विज्ञान-संचार के अन्तर्गत आता है।
- 1991 – सरस्वती सम्मान
सरस्वती सम्मान के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है। यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं की में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है।

- 1969 – दादा साहब फाल्के पुरस्कार
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी।
- 1957 – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
रमन मैगसेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।
- 1992 – राजीव गांधी खेल रत्न
राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। प्राप्तकर्ताओं को मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा चुना जाता है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार साल की अवधि में खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है।
- 1955 – साहित्य अकादमी पुरस्कार
साहित्य अकादमी जो प्रमुख भाषाओं में सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लिए प्रदान किया जाता है। सन् 1955 में सबसे पहले यह पुरस्कार साहित्यकार को प्रदान किया गया था। यह साहित्यिक कृति का पुरस्कार कुल 24 भाषाओं के लिए दिया जाता है जिसमें अंग्रेजी भी शामिल है।
- 1954 – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
देश में अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष सर्वोत्तम फिल्मों को पुरस्कृत करने के लिए, इन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की शुरुआत सन 1954 में की गयी थी, तब इन पुरस्कारों का नाम राजकीय फ़िल्म पुरस्कार था, लेकिन इन पुरस्कारों को राष्ट्रीय स्वरुप और अधिक महत्त्व देने के लिए बाद में इनका नाम राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार कर दिया गया।
- 1958 – शांति स्वरूप भटनागर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार
शांति स्वरूप भटनागर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार भारत में सर्वोच्च बहुआयामी विज्ञान पुरस्कारों में से एक है। इसकी स्थापना 1958 में इसके संस्थापक निदेशक शान्ति स्वरूप भटनागर के सम्मान में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा की गई थी।