Bureau of Indian Standards (BIS) एक राष्ट्रीय स्तर पर मानकों के निर्धारण के लिए एक संस्था है।
मंत्रालय- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
इसके 5 क्षेत्रीय कार्यालय हैं-
- कोलकाता (पूर्व)
- चेन्नई (दक्षिण)
- मुंबई (पश्चिम)
- चंडीगढ़ (उत्तर)
- दिल्ली (मध्य)
Bureau of Indian Standards की स्थापना
सांविधिक संस्था के रुप में इसकी स्थापना बीआईएस अधिनियम, 1986 के तहत 1 अप्रैल,1987 को हुई थी।
इसे भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के तहत 12 अक्टूबर, 2017 को राष्ट्रीय मानक निकाय के रुप में स्थापित किया गया।
बीआईएस के उद्देश्य
- मानकीकरण, मुहरांकन और सामान की गुणवत्ता प्रमाणन की गतिविधियों का सुमेलित करना।
- मानकीकरण, प्रमाणन और परीक्षण के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय गुणवत्तापूर्ण वस्तु प्रदान करना।
- उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य जोखिम कम करना।
- निर्यात और आयात विकल्पों को प्रोत्साहित करना।
बीआईएस के प्रमुख कार्य
- मानक निर्धारण
- उत्पादन प्रमाणन योजना
- विदेशी निर्माता प्रमाणन योजना
- हॉलमार्किंग योजना
- प्रयोगशालाएं सेवाएं
- प्रयोगशाला मान्यता योजना
संगठन
- ब्यूरो के अध्यक्ष (पदेन) भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री होते हैं।
- जबकि उपाध्यक्ष (पदेन) इसी मंत्रालय के राज्यमंत्री होते हैं।
- इसमें केंद्र या राज्य सरकारों, उद्योग, वैज्ञानिक और अनुसंधान संस्थानों और उपभोक्ता संगठनों के कई सदस्य शामिल होते हैं।