बालिका समृद्धि योजना क्या है? | What is Balika Samridhi Yojna?
- यह योजना बेटियों की बेहतर परवरिश और उनकी शिक्षा को पूर्ण करवाने के लिए एक योजना है।
- इस योजना को 2 अक्टूबर 1997 को लॉन्च किया गया।
- बालिका समृद्धि योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।
- यह एक पूर्णतः केंद्र प्रायोजित योजना है।
- इसे देश के सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किया गया है।
बालिका समृद्धि योजना की विशेषताएं
- यह योजना 15 अगस्त, 1997 या उसके बाद जन्म लेने वाली दो लड़कियों (प्रति परिवार) को कवर करती है।
- इसका लाभ गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों को मिलता है।
- लाभार्थी को बेटी के जन्म के समय में 500 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।
- इस योजना के तहत कक्षा 1 से 10 तक की छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाती है।
- इस योजना में 300 रुपए प्रति कक्षा से 1000 रुपए प्रति कक्षा की राशि छात्राओं को प्रत्येक वर्ष दी जाती है।
- सरकार द्वारा दी गई यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
बालिका समृद्धि योजना के उद्देश्य
- BSY का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की समग्र स्थिति में सुधार करना।
- बालिकाओं के प्रति नकारात्मक पारिवारिक और सामुदायिक दृष्टिकोण को बदलना।
- लड़कियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- स्कूलों में लड़कियों के नामांकन और उपस्थिति में सुधार करना।
- लड़कियों में शादी की उम्र को विस्तारित करना।
- बालिकाओं को बेहतर आजीविका प्रदान करना।
बालिका समृद्धि योजना के अन्य तथ्य
- यदि लड़की का विवाह 18 वर्ष की आयु से पहले होता है तो उसे इस योजना के अंतर्गत कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।
- यदि लड़की की मृत्यु 18 वर्ष से पहले हो जाती है तो जमा की हुई राशि अन्य पात्र लाभार्थी को हस्तांतरित कर दी जाती है।
यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो Comment में जरूर बताएं, और अगर आपको लगता है की इसे और बेहतर किया जा सकता है तो अपने सुझाव देना ना भूलें।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए GS blog पर आते रहें, तथा इसे और बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें।