GSblog

Current Affairs | करंट अफेयर्स | 9 फरवरी 2022

सेना ने अपने एक बयान में कहा है कि हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के सात जवानों के शव बरामद कर लिए हैं।

Table of Contents

  • आसान भाषा में, पहाड़ी से बहुत अधिक मात्रा में तेजी से बर्फ एवं बर्फ की चट्टानों का गिरना हिमस्खलन कहलाता है।
  • भारी हिमपात, मानव गतिविधि जैसे वनों की कटाई, शीतकालीन खेल आदि, भूकंप, तुंगता आदि हिमस्खलन के मुख्य कारण हैं।

सुप्रीम कोर्ट जल्द ही महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के संबंध में फैसला करेगी।

  • रोहिणी आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत 2017 में किया गया था।
  • इसका मुख्य कार्य अन्य पिछड़ा वर्ग के उप-वर्गीकरण पर रिपोर्ट प्रस्तुत करना था।
  • अनुच्छेद 340 पिछड़े वर्गों की स्थितियों की जाँच के लिए आयोग के गठन की बात करता है।

हाल ही में एक अध्ययन में कहा गया है कि शनि ग्रह के आकाश (Saturn Sky) में ऑरोरा संभवतः उच्च तुंगता वाली हवाओं के कारण बना हुआ है।

  • ऑरोरा मुख्य रुप से उच्च अक्षांशीय क्षेत्रों (आर्कटिक और अंटार्कटिक) पर आकाश में दिखाई देने वाली रोशनी होती है।
  • इसे ध्रुवीय प्रकाश भी कहा जाता है।
  • ये आमतौर पर उत्तरी और दक्षिणी उच्च अक्षांशों पर दिखाई देती हैं।
  • इसके अलावा, इसे मध्य अक्षांशों पर कम देखा जाता है, भूमध्य रेखा के नजदीक शायद ही कभी इसे देखा जाता है।
  • ये आमतौर पर दूधिया हरे रंग का होता है, हालाँकि यह लाल, नीले, बैंगनी, गुलाबी और सफेद भी दिख सकता है।
  • जब सूर्य की सतह से निकलने वाले आवेशित कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तब ऑरोरा बनता है।
  • सूर्य की सतह से निकलने वाले आवेशित कणों को सोलर विंड कहा जाता है।

वर्ल्ड ऑइल आउटलुक 2021 के अनुसार 2045 तक भारत में तेल की मांग लगभग 11 मिलियन बैरल प्रति दिन तक पहुँचने की उम्मीद है।

  • 2021 में यह मांग लगभग 4.9 मिलियन बैरल प्रति दिन थी।
  • वर्ल्ड ऑइल आउटलुक, OPEC द्वारा प्रकाशित की जाती है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘ऑपरेशन AAHT’ शुरू किया है।

  • इस अभियान के तहत लंबी दूरी की सभी ट्रेनों/ मार्गों पर विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा।
  • ये टीम पीड़ितों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाने का काम करेंगी।

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने देश में एक नई स्तनपायी प्रजाति White Cheeked Macaque की खोज की है।

  • इससे पहले माना जाता था कि यह भारत में नहीं पाया जाता है।
  • यह पहली बार चीन में 2015 में खोजा गया था।
  • इसे हाल ही में भारत में पहली बार अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में देखा गया है।

भारतीय ब्लॉकचेन उद्यम Marquee Investment Firms ने पॉलीगॉन में $450 मिलियन का निवेश किया है।

  • पॉलीगॉन की स्थापना जयंती कनानी, संदीप नेलवाल, अनुराग अर्जुन और मिहेलो बलेजिक ने की थी।
  • वेब3 प्लेटफॉर्म पॉलीगॉन एक “लेयर 2” नेटवर्क है।
  • यह एथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाया गया है ताकि मुख्य ब्लॉकचेन पर ट्रैफिक लोड को कम किया जा सके।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अपने क्वाड समकक्षों के साथ यूक्रेन संकट पर चर्चा करेंगे।

  • क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है।
  • क्वाड का प्राथमिक फोकस इंडो-पैसिफिक क्षेत्र है।
  • पहली बार 2007 में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसका विचार रखा था।
  • इसे समुद्री लोकतंत्रों का गठबंधन (Alliance of Maritime Democracies) भी कहा जाता है।
Daily Current affairs Tags:, , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp