बत्सिराई चक्रवात के मेडागास्कर से टकराने के परिणामस्वरूप कुछ लोगों की मृत्यु हो गई है।
- चक्रवात निम्नदाब क्षेत्र के आस-पास तेजी घूमती हुई वायुराशि होती है।
- वायु उत्तरी गोलार्ध में anticlockwise जबकि दक्षिणी गोलार्ध में clockwise घूमती है।
- चक्रवातों के नामकरण की प्रक्रिया में क्षेत्रों के कई देश शामिल होते हैं।
- यह विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के तत्वावधान में शामिल किया जाता है।
गर्मियों की शुरुआत होते ही जंगली जानवर कर्नाटक और तमिलनाडु के निकटवर्ती वन्यजीव अभयारण्यों से वायनाड वन्यजीव अभयारण्य की ओर जाने लगे हैं।
- वायनाड वन्यजीव अभयारण्य केरल में स्थित है।
- यह नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व के अंतर्गत आता है।
- यह कर्नाटक के नागरहोल एवं बांदीपुर और तमिलनाडु के मुदुमलाई बाघ रिजर्व से सटा हुआ है।
- काबिनी नदी इस अभयारण्य से होकर बहती है।
- काबिनी नदी, कावेरी की सहायक नदी है।
- नीलगिरी बायोस्फियर रिजर्व यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फियर रिजर्व में शामिल है।
- इसे 2012 में शामिल किया गया था। इसमें शामिल होने वाला यह भारत से पहला रिजर्व था।
- इस बायोस्फियर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले अन्य वन्यजीव पार्क/ अभयारण्य-मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुकुर्ती राष्ट्रीय उद्यान और साइलेंट वैली।
पीसीआर तकनीक का आविष्कार अमेरिकी बायोकेमिस्ट कैरी मुलिस ने किया था।
- उन्हें 1993 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- इसके तहत पॉलीमरेज़ नामक एंजाइम का उपयोग करके डीएनए की प्रतियां बनाई जाती हैं।
- एक डीएनए की दो, दो की चर प्रतियां बनाई जाती हैं; इसी तरह यह प्रक्रिया चलती रहती है, जिसे ‘chain reaction’ कहा जाता है।
- कोरोना वायरस आरएनए (राइबोन्यूक्लिक एसिड) से बना है।
- इसलिए कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन नामक तकनीक का उपयोग करके आरएनए को डीएनए में बदला जाता है।
- ‘रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेस’ एंजाइम आरएनए को डीएनए में बदल देता है।
- इसके बाद डीएनए की बहुत सारी प्रतियां बनाई जाती हैं।
चीन और पाकिस्तान ‘चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे परियोजना (CPEC)’ के विकास को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।
- यह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत एक प्रमुख परियोजना है जो पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से होकर गुजरती है।
- यह परियोजना 2015 में शुरू की गई थी।
- CPEC का लक्ष्य सड़क, रेल, वायु और ऊर्जा परिवहन प्रणालियों का आधुनिकीकरण करके पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को ट्रांसफॉर्म करना है।
- CPEC की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की मार्शल योजना से की गई है।
अर्जेंटीना के वैज्ञानिकों की एक टीम प्रदूषण को साफ करने के लिए अंटार्कटिका पर पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों का उपयोग कर रही है।
- ये सूक्ष्मजीवी अंटार्कटिका पर स्थित कचरे को खाकर एक ऐसा प्राकृतिक क्लीनिंग सिस्टम बनाते हैं जिससे वहन का प्रदूषण साफ हो जाता है।
- अंटार्कटिका में अनुसंधान के लिए बिजली और ऊष्मा के लिए डीजल का प्रयोग किया जाता है जिससे वहाँ प्रदूषण फैलता है।
- संभावना है कि ये सूक्ष्मजीवी न केवल प्लास्टिक को बल्कि ईंधन से होने वाले प्रदूषण को भी साफ कर सकते हैं।
- अंटार्कटिका महाद्वीप 1961 के मैड्रिड प्रोटोकॉल द्वारा संरक्षित है।
- यह प्रोटोकॉल निर्धारित करता है कि अंटार्कटिका महाद्वीप को इसके मूल रुप में रखा जाए।
उत्तर कोरिया ने अलसॉम द्वीप पर 2019 से अब तक 25 से अधिक मिसाइल स्ट्राइक की है।
- यह द्वीप उत्तर कोरिया के उत्तरपूर्वी तट से 18 किलोमीटर दूर स्थित है।
- हथियार विशेषज्ञ जोसेफ डेम्पसी (Joseph Dempsey) ने ट्विटर पर छूटकी लेते हुए कहा कि अलसॉम उत्तर कोरिया की “सबसे अधिक नफरत वाली चट्टान” (most hated rock) हो गई है।