हाल ही में कानून मंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता का मामला विधि आयोग को सौंपा जा सकता है।
- भारत का विधि आयोग न तो संवैधानिक निकाय है और न ही वैधानिक निकाय।
- यह भारत सरकार के एक आदेश द्वारा स्थापित कार्यकारी निकाय है।
- यह मुख्य रुप से कानूनी सुधारों के लिए कार्य करता है।
- इसका गठन एक निश्चित कार्यकाल के लिए होता है।
- यह कानून एवं न्याय मंत्रालय के सलाहकार निकाय के रुप में कार्य करता है।
- इसकी सिफारिशें सरकार पर बाध्य नहीं होती हैं; उन्हें स्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है।
- यह भारत में मौजूदा कानूनों की समीक्षा करने के लिए स्वतः संज्ञान भी ले सकता है।
हाल ही में राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना में संशोधन को लेकर बहस हुई।
- प्रस्तावना किसी भी दस्तावेज का एक परिचयात्मक कथन (introductory statement) है जो दस्तावेज के दर्शन और उद्देश्यों की व्याख्या करता है।
- संविधान की प्रस्तावना इसके निर्माताओं के इरादे, इसके बनने के पीछे का इतिहास और राष्ट्र के मूल्यों एवं सिद्धांतों को बताता है।
- इसके बंधुत्व हमारी प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की अवधारणा फ्रांसीसी क्रांति से ली गई है।
- 42वें संविधान अधिनियम 1976 के माध्यम से ‘समाजवादी’, ‘पंथनिरपेक्ष’ और ‘अखंडता’ शब्द को प्रस्तावना में जोड़ा गया था।
- भारत संघ बनाम LIC मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि प्रस्तावना संविधान का एक अभिन्न अंग है लेकिन यह न्यायालय में सीधे तौर पर प्रवर्तनीय नहीं है।
असम वन विभाग ने काकोइजाना रिजर्व फॉरेस्ट के 19.85 वर्ग किमी. हिस्से को काकोइजाना बामुनी हिल वन्यजीव अभयारण्य में परिवर्तित करने के लिए एक प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है।
- स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
- यह जंगल Gee’s Golden Langurs के लिए काफी प्रसिद्ध है।
- ये भारत में पश्चिमी असम और दक्षिणी भूटान में पाए जाते हैं।
- इसका IUCN स्टेटस Endangered है।
- इन्हें आसानी से इनके रोएँ के रंग से पहचाना जा सकता है जैसे Gee’s Golden Langurs के रोएँ का रंग सुनहरा होता है।
हाल ही में प्रधानमंत्री ने शास्त्रीय संगीत के गायक पंडित भीमसेन जोशी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
- पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी 1922 को हुआ था।
- उन्हें 2008 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें उनके प्रसिद्ध रागों मसलन- शुद्ध कल्याण (Shuddha Kalyan), मियां की तोड़ी (Miyan ki Todi), पूरिया धनश्री (Puriya Dhanashri) और मुल्तानी (Multani) आदि के लिए जाना जाता है।
- उनका संबंध किराना घराने से था।
- किराना घराना का नाम उत्तर प्रदेश के कैराना नामक एक छोटे से शहर पर पड़ा है।
- इसकी स्थापना उस्ताद अब्दुल करीम खान ने की थी।
- अब्दुल वाहिद खान, सुरेश बाबू माने, हीरा बाई बडोडेकर और रोशनारा बेगम जैसे प्रसिद्ध कलाकार इस घराने से संबंधित हैं।
- पंडित भीमसेन जोशी का संबंध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत से था।
चौरा-चौरी कांड के सौ वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद किया।
- चौरा-चौरी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का एक शहर है।
- असहयोग आंदोलन के दौरान 4 फरवरी 1922 को इस शहर में एक हिंसक घटना हो गई थी।
- एक बड़ी भीड़ ने एक पुलिस थाने में आग लगा दी थी जिसमें 22 पुलिसकर्मी मारे गए थे।
- इस घटना के कारण महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था।
- महात्मा गांधी ने अहिंसा में अपने अटूट विश्वास के आधार पर आंदोलन के वापस लेने को उचित ठहराया था।
भारत ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 का राजनयिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
- शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने भारत के इस कदम की सराहना की है।
- इस आयोजन के संदर्भ में राजनयिक बहिष्कार का सामान्य अर्थ है कि देश खेलों के दौरान आधिकारिक सरकारी प्रतिनिधिमंडल बीजिंग नहीं भेजेंगे।
- हालाँकि खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।
- अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, जापान आदि देशों ने इसका राजनयिक बहिष्कार किया है।
भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने स्व-कीटाणुनाशक (self-disinfecting) बायोडिग्रेडेबल फेस मास्क विकसित किए हैं।
- International Advanced Research Centre for Powder Metallurgy and New Materials (ARCI) के वैज्ञानिकों ने Centre for Cellular & Molecular Biology (CSIR-CCMB) एवं Resil Chemicals ने साथ मिलकर इसे बनाया है।
- ARCI विज्ञान और प्रोद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।
- यह कॉपर आधारित नैनोपार्टिकल-कोटेड एंटीवायरल फेस मास्क है।
- इसे धोया भी जा सकता है।
- इसे फ्लेम स्प्रे पायरोलिसिस (FSP) प्रक्रिया का उपयोग करके विकसित किया गया है।
- FSP में अधिक तापमान पर पदार्थ को विघटित करके नैनोपाउडर में बदल जाता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हालिया बजट में घोषणा की कि अगले तीन वर्षों में 400 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा।
- इसे 2019 में शुरू किया गया था।
- यह एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है।
- यह self-propelled है क्योंकि इसमें इंजन की आवश्यकता नहीं होती है, इसे distributed traction power system कहा जाता है।
बत्सिराई चक्रवात हिन्द महासागर में स्थित मेडागास्कर से टकरा सकता है।
- जबकि पापुआ न्यू गिनी प्रशांत महासागर में स्थित है।
- शोना भाषा (Shona Language) में बत्सिराई का अर्थ ‘सहायता’ होता है।
- यह भाषा मुख्य रुप से अफ्रीकी देशों में बोली जाती है।
केरल के अलाप्पुझा में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी बोट रेस इस साल संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में आयोजित की जाएगी।
- यह रेस 27 मार्च 2022 को आयोजित होगी।
- नेहरू ट्रॉफी बोट रेस केरल के प्रसिद्ध स्नेक बोट रेसों में से एक है।
- 1952 में जवाहरलाल नेहरू की केरल यात्रा के बाद इस बोट रेस का नाम नेहरू ट्रॉफी बोट रेस रखा गया।