GSblog

Current Affairs | करंट अफेयर्स | 31 January 2022

‘बैड बैंक’ स्थापित करने के प्रस्ताव के कार्यान्वयन के लिए RBI की मंजूरी अभी भी पेंडिंग है।

Table of Contents

  • बैड बैंक एक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) या एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है जो वाणिज्यिक बैंकों के बैड लोन को खरीदती है। जिससे बैंक अपनी बैलेंस शीट सही कर लेता है।
  • बैंक ने जिसे अपना लोन दिया था अब उससे वसूलने का काम बैड बैंक करेगा।
  • बैड बैंक उधार देने और जमा लेने का काम नहीं करते हैं बल्कि वाणिज्यिक बैंकों की बैलेंस शीट को क्लियर करने में मदद करते हैं।
  • बैड बैंक द्वारा खरीदे जाने वाले बैड लोन की वैल्यू सामान्यतः लोन की बुक वैल्यू से कम होती है।

पिछले एक महीने में आंध्र प्रदेश में लगभग 130 ग्रे पेलिकन की मौत हो गई।

  • ये पेलिकंस सर्दियों के दौरान प्रजनन के लिए साइबेरिया से आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आते हैं।
  • ये बड़े अंतर्देशीय और तटीय जल (विशेष रुप से बड़ी झीलों) में पाए जाते हैं।
  • ये केवल प्रायद्वीपीय भारत, श्रीलंका और कंबोडिया में प्रजनन के लिए आते हैं।
  • इसका IUCN स्टेटस ‘Near Threatened’ है।

कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के साथ जोड़ते हैं।

  • इसका मकसद कृषि में हुए रिसर्च को किसानों तक पहुंचाना है ताकि कृषि में इस रिसर्च का उपयोग हो सके।
  • कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली (NARS) का एक हिस्सा हैं।
  • पहला कृषि विज्ञान केंद्र 1974 में पुडुचेरी में स्थापित किया गया था।
  • कृषि विज्ञान केंद्र योजना भारत सरकार द्वारा 100% वित्तपोषित है।

हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ‘Fly Ash Management and Utilization Mission’ मिशन के गठन का निर्देश दिया है।

  • फ्लाइ ऐश कोयला थर्मल पावर प्लांट में कोयले के दहन के उपरांत निकालने वाले अवांछित अवशेष हैं।
  • इसे Flue ash या Pulverized fuel ash भी कहा जाता है।
  • इसमें सिलिकॉन डाइऑक्साइड, एल्यूमिनियम ऑक्साइड, फेरिक ऑक्साइड और कैल्शियम ऑक्साइड पाए जाते हैं।
  • इसका उपयोग सीमेंट, सड़क के सब-बेस एवं ईंटों के निर्माण में किया जाता है।
  • 2018 में Fly ash के बेहतर प्रबंधन के लिए विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) द्वारा ASH TRACK मोबाइल एप्प  लॉन्च किया गया था।

30 जनवरी को ‘विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस’ (World Neglected Tropical Diseases Day) के रुप में मनाया जाता है।

  • Neglected Tropical Diseases अफ्रीका, एशिया और अमेरिका के विकासशील क्षेत्रों में हाशिये पर रहने वाले समुदायों में आमतौर पर पाई जाती है।
  • ये रोग वायरस, बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ और परजीवी से हो सकते हैं।
  • यह विशेष रुप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिलते हैं जहाँ लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल नहीं मिल पाता है।

सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट के खिलाफ पूरे केरल में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बावजूद, सीपीआई (एम) की सरकार परियोजना को लागू करने पर आमादा है।

  • सिल्वरलाइन राज्य के उत्तरी और दक्षिणी छोर को जोड़ने वाली एक सेमी हाई-स्पीड रेलवे परियोजना है।
  • यह उत्तर में कासरगोड को दक्षिण में तिरुवनंतपुरम से जोड़ेगी।
  • इसकी अनुमानित लागत 63,000 करोड़ से अधिक है।
  • इसकी प्रस्तावित लंबाई 529.45 किलोमीटर है।
  • यह रेलवे लाइन केरल के 11 जिलों से होकर गुजरेगी।
  • इसके बन जाने के बाद कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक की यात्रा 200 किमी./घंटा की रफ्तार से चार घंटे से भी कम समय में की जा सकेगी।
  • मौजूदा रेलवे लाइन से इस दूरी को तय करने में 12 घंटे का समय लगता है।

ओमान के शीर्ष रक्षा अधिकारी मोहम्मद नासिर अल जाबी भारत की यात्रा पर आए हुए हैं।

  • ओमान पश्चिमी एशिया में स्थित एक देश है।
  • यह अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है एवं इसका विस्तार फारस की खाड़ी के मुहाने तक है।

31 जनवरी को देश में मेजर सोमनाथ शर्मा की 99वीं जयंती मनाई जा रही है।

  • वह परमवीर चक्र पाने वाली पहली शख्सियत थे।
  • उनका जन्म 31 जनवरी 1923 को एक फौजी परिवार में हुआ था।
  • नवंबर 1947 में श्रीनगर हवाई अड्डे से पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ने के दौरान कश्मीर के बडगाम गाँव में गश्त के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
  • हिमाचल प्रदेश के रहने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत परमवीर चक्र दिया गया था।

हाल ही में प्रोजेक्ट 39A द्वारा डेथ पेनल्टी इन इंडिया रिपोर्ट (Death Penalty in India Report) जारी की गई।

  • इस रिपोर्ट के अनुसार 2021 के अंत तक 488 कैदी ऐसे हैं जिनको मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।
  • यह भारत में मौत की सजा पाए कैदियों की संख्या पिछले 17 सालों में सबसे ज्यादा है।
  • प्रोजेक्ट 39A नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली में एक क्रिमिनल लॉ रिफॉर्म एडवोकेसी ग्रुप है।
Daily Current affairs Tags:, , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp