हाल ही में लोकसभा सचिवालय ने डिजिटल संसद एप्प लॉन्च किया है।
- यह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विचार है।
- इसके जरिए सांसद अपने नोटिस के स्टेटस, हाउस बुलेटिन आदि के बारे में जान सकते हैं।
- भविष्य में इसके जरिए सांसद न केवल प्रश्नकाल के लिए प्रश्न भेज सकते हैं बल्कि डिबेट या स्थगन प्रस्तावों के लिए नोटिस जमा कर सकते हैं।
- सांसदों के अलावा लोग भी लोकसभा से संबंधित पुराना डेटा देसख सकते हैं।
- वे भाषण वाद-विवाद आदि देख सकते हैं।
हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली और हरियाणा को पर्यावरण प्रबंधन योजना (Environment Management Plan) को लागू करने का निर्देश दिया है।
- यह प्लान दोनों सरकारों द्वारा नजफ़गढ़ झील के नवीकरणीय और संरक्षण के लिए तैयार किया गया है।
- नजफ़गढ़ झील एक ट्रांसबाउंड्री आर्द्रभूमि है।
- आर्द्रभूमि को स्थलीय और जलीय पारिस्थितिकी प्रणालियों के बीच एक ट्रांजीशन जोन माना जाता है।
- 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
- 1971 में इसी तारीख को ईरान के रामसर में आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन को अपनाया गया था।
- एनजीटी पर्यावरण संरक्षण, वनों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित मामलों के प्रभावी और शीघ्र निपटान के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम 2010 के तहत स्थापित एक विशेष निकाय है।
- एनजीटी की स्थापना के साथ भारत विशेष पर्यावरण अधिकरण स्थापित करने वाला तीसरा देश (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद) और दुनिया का पहला विकासशील देश बन गया है।
मुंबई में एक पार्क का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
- टीपू सुल्तान का जन्म नवंबर 1750 में हुआ था।
- वह हैदर अली का पुत्र और एक महान योद्धा था।
- उसे Tiger of Mysore भी कहा जाता है।
- टीपू सुल्तान द्वारा जारी किए गए सिक्के, नया मौलुदी चंद्र-सौर कैलेंडर एवं भू-राजस्व प्रणाली आदि अहम सुधार माने जाते हैं।
- नई भू-राजस्व प्रणाली के परिणामस्वरूप मैसूर में रेशम उद्योग के विकास की शुरुआत हुई थी।
- उसने अपनी सेना को यूरोपीय मॉडल पर संगठित किया था।
- टीपू सुल्तान ने अपने सैनिकों को प्रशिक्षित करने के लिए फ्रांसीसी अधिकारियों की मदद भी ली थी।
- वह विज्ञान और प्रोद्योगिकी का संरक्षक भी था और उसे भारत में ‘रॉकेट प्रोद्योगिकी के अग्रणी’ के रुप में श्रेय दिया जाता है।
- उसने जैकोबिन क्लब की स्थापना करने में फ्रांसीसी सैनिकों को अपना समर्थन दिया था।
हाल ही में इसरो के चेयरमैन ने अप्रैल 2022 में “एसएसएलवी-डी1 माइक्रो सैट” (SSLV-D1 Micro SAT) लॉन्च करने की बात कही है।
- SSLV के जरिए उपग्रहों को पृथ्वी के लो ऑर्बिट में लॉन्च किया जाता है।
- न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) इसरो का कमर्शियल आर्म है।
- इसका मकसद प्रोद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से भारत में निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में SSLV का बड़े पैमाने पर उत्पादन करना है।
संस्कृति मंत्रालय अमर चित्र कथा के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के 75 गुमनाम नायकों (unsung heroes) पर तीन सचित्र पुस्तकों (pictorial books) का विमोचन करेगा।
- पहला भाग 20 महिलाओं को समर्पित है जिनका योगदान अभी तक बहुत लोगों को पता नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल माध्यम से पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।
- इसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने हिस्सा लिया।
- भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ पर यह शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
फिलीपींस ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए समझौता किया है।
- भारत के ब्रह्मोस एयरोस्पेस और फिलीपींस के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- यह सौदा लगभग 375 मिलियन डॉलर का है।
- इस सौदे की परिकल्पना 2017 में की गई थी लेकिन 2020 में फिलीपींस के राष्ट्रपति के कार्यालय ने अपनी सेना की “Horizon 2 Priority Projects” में शामिल करने को मंजूरी दी।