जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।
- सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को बंगाल प्रांत के उड़ीसा डिवीजन के कटक में हुआ था।
- उनके राजनीतिक गुरु चित्तरंजन दास थे।
- उन्होंने चित्तरंजन दास के अखबार ‘फॉरवर्ड’ में संपादक के रुप में काम किया था।
- बाद में उन्होंने अपना खुद का अखबार ‘स्वराज’ शुरू किया।
- उन्होंने मोतीलाल नेहरू रिपोर्ट का विरोध किया जिसमें भारत के लिए डोमिनियन स्टेट्स की मांग की गई थी।
- उन्होंने 1930 के नमक सत्याग्रह में सक्रिय रुप से भाग लिया।
- उन्होंने 1931 में हुए गांधी-इरविन समझौते एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन के निलंबन (suspension) का पुरजोर विरोध किया।
- महात्मा गांधी के साथ वैचारिक मतभेदों के कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया एवं एक नई पार्टी ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की।
हाल ही में, यमन की जेल पर हुए हवाई हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए।
- एशिया और अफ्रीका के कुल 6 देशों की सीमा लाल सागर से लगती है।
- लाल सागर ग्रेट रिफ्ट वैली का हिस्सा है।
महिलाओं की सेक्सुअल ऑटोनॉमी से संबंधित एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में कई महीनों से लंबित पड़ी है।
- इन दिनों मैरिटल रेप को क्रिमिनलाइज करने का मामला अखबारों की सुर्खियों में है।
- के. एस. पुट्टास्वामी बनाम भारत संघ 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार को अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार माना था।
- संविधान के भाग-III में अनुच्छेद 21 में प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण की बात काही गई है।
INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) के अनुसार भारत में ओमिक्रोन कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में है।
- जब पिछले 14 दिनों में उन लोगों में नए मामले नहीं देखे जाते हैँ जिन्होंने कोई अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की हो तो तब महामारी के इस चरण को कम्युनिटी ट्रांसमिशन (CT) कहा जाता है।
- इसके चार लेवल होते हैँ- CT1, CT2, CT3 और CT4
- WTO के मुताबिक जब से कोविड-19 महामारी शुरू हुई है, भारत ने खुद को कभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाला देश नहीं माना है।
- रूस और इटली भी खुद को कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाला देश नहीं मानते हैं।
- जबकि अमेरिका, ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस जैसे देशों ने खुद को कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाला देश माना है।
पूरे देश में 2014 से 2019 के बीच हाथियों के हमलों की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गई है।
- प्रोजेक्ट एलिफैंट की शुरुआत 1992 में की गई थी।
- इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत राज्यों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता दी जाती है।
- यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
- इसका मकसद हाथियों, उनके आवास और गलियारों की रक्षा करना एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है।
- पिछला Elephant Census 2017 में किया गया था।
- कर्नाटक में हाथियों की संख्या सबसे अधिक है, इसके बाद असम और केरल का स्थान है।
- अकेले कर्नाटक राज्य में देश के कुल हाथी का 22% हैं।
- दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में देश के कुल हाथी 44% हैं।
- भारत में लगभग 32 एलिफैंट रिजर्व हैं।
- देश का पहला एलिफैंट रिजर्व झारखंड का सिंहभूम एलिफैंट रिजर्व है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की।
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत दो पुरस्कार ‘बाल शक्ति पुरस्कार’ एवं ‘बाल कल्याण पुरस्कार’ शामिल हैं।
- यह पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
- राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का गठन 1996 में किया गया था।
- नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति और खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
- 2018 में इसका नाम बदलकर बाल शक्ति पुरस्कार का दिया गया।
- राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार का गठन 1979 में किया गया था।
- राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार लोगों एवं संस्थान दोनों को दिया जाता है।
- बाल विकास, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों एवं संस्थाओं को यह पुरस्कार दिया जाता है।
- वर्ष 2018 से इसका नाम बदलकर ‘बाल कल्याण पुरस्कार’ का दिया गया है।
आम आदमी पार्टी ने भंडारी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अमित पालेकर को गोवा में मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार घोषित किया है।
- पारंपरिक रुप से भंडारी समुदाय ताड़ी निकालने, बगीचों में काम करने जैसे व्यवसायों से जुड़ा हुआ है।
- गोवा में ये अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आते हैं।
- इस समुदाय के लोग गोवा एवं महाराष्ट्र के कोंकण वाले क्षेत्र में रहते हैं।
- रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी इन्हें देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया का ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट बीते रविवार से प्रभावी हो गया है।
- इसे जुलाई 2021 में पारित कर दिया गया था।
- इस विधेयक में ई-सेफ्टी कमिश्नर को यह अधिकार दिया गया है कि वह सोशल मीडिया वेबसाइटों को कंटेंट हटाने का आदेश दे सकते हैं।
- इस कानून में bullying को परिभाषित किया गया है।
- इसमें वयस्कों के साथ-साथ बच्चों के खिलाफ होने वाले bullying को भी शामिल किया गया है।
- धमकाने एवं डराने वाले कंटेंट (bullying content) को 24 घंटे के अंदर हटाने की बात कही गई है।
हाल ही में प्रसिद्ध पुरातत्वविद्, इतिहासकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित आर. नागस्वम का निधन हो गया।
- वह तमिलनाडु सरकार के पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक थे।
- वह प्रसिद्ध पाथुर नटराज मामले में लंदन की एक विशेष अदालत में एक विशेष गवाह थे।
- उन्होंने चोल-युग की कांस्य नटराज प्रतिमा को तमिलनाडु वापस लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- चिदंबरम नटराज मंदिर तमिलनाडु में स्थित है।
- चोलों का मानना था कि चिदंबरम भगवान शिव का घर एवं पवित्र स्थान था जहाँ उन्होंने ‘आनंद तांडव’ किया था।
हाल ही में चीन की वायु सेना ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुस गई।
- फॉर्मोसा जलसंधि दक्षिण और पूर्वी चीन सागर के बीच दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व तक फैला हुआ है।
- फॉर्मोसा जलसंधि को ही ताइवान भी कहा जाता है।
- पेस्काडोरेस द्वीप समूह (Pescadores Islands) इसी जलसंधि में स्थित है।
- इस द्वीप समूह का नियंत्रण ताइवान सरकार द्वारा किया जाता है।