GSblog

Current Affairs | करंट अफेयर्स | 22 January 2022

भारत सरकार ने नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है।

Table of Contents

  • नेताजी ने महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए असहयोग आंदोलन में भी हिस्सा लिया था।
  • 1938 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।
  • उन्होंने राष्ट्रीय योजना समिति का गठन किया था जिसके अध्यक्ष पंडित जवाहर लाल नेहरू थे।
  • जेल में रहते हुए नेताजी कलकत्ता के मेयर चुने गए।
  • वे गांधीजी के अधिक कंजर्वेटिव इकोनॉमिक्स दृष्टिकोण के आलोचक थे।

इन दिनों 5G टेक्नोलॉजी एवं पायलेटों द्वारा उपयोग किए जाने वाले अल्टीमीटर के बीच संभावित टकराव को लेकर दूर संचार और विमानन उद्योगों के बीच बहस छिड़ गई है।

  • अल्टीमीटर एक प्रकार का उपकरण है जिसका उपयोग एक निश्चित स्तर से ऊपर किसी वस्तु की ऊँचाई मापने में किया जाता है।
  • एरोप्लेन में पायलेट अल्टीमीटर का प्रयोग ये जानने के लिए करते हैं कि प्लेन कितनी ऊँचाई पर उड़ रहा है।
  • लॉयड एस्पेंशीड (Lloyd Espenschied) ने इसका पेटेंट लिया था।
  • इसे 1920 के दशक में विकसित किया गया था।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा कि स्थानीय निकायों में OBC को आरक्षण देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सिद्धांतों का पूरे देश में पालन करना अनिवार्य है।

  • संविधान का अनुच्छेद 340 पिछड़े वर्गों की स्थितियों की जाँच के लिए आयोग के गठन से संबंधित है।
  • यह आयोग सामाजिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े वर्गों की पहचान करना, उनके पिछड़ेपन की स्थितियों को जानना और उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए सिफारिशें करने का काम करता है।
  • संविधान के अनुच्छेद-340 के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के उप-वर्गीकरण के लिए 2017 में जस्टिस रोहिणी आयोग का गठन किया गया है।

हाल ही में स्टेट बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ ने रिलायंस जिओ को गुजरात के गिर वन और अन्य अभयारण्यों के संरक्षित क्षेत्रों में मोबाईल टावर स्थापित करने की मंजूरी दे दी।

  • गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित है।
  • गिर के जंगल एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है।
  • यहाँ मालधारी चरवाहा समुदाय बसे हुए हैं।
  • इनकी बस्तियों को नेसेस (nesses) कहा जाता है।

हाल ही में, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने राज्यों को लिखा है कि केंद्र सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (कॉडर) नियम 1954 के नियम 6 (कॉडर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति) में संशोधन करने का प्रस्ताव करती है।

  • अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों की भर्ती केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।
  • उनकी सेवाओं को विभिन्न स्टेट कॉडर के तहत आवंटित किया जाता है।

रामबन जिले में चिनाब में दो लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

  • हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के ऊपरी हिमालय में टांडी में चंद्रा और भागा नदी के मिलने से चिनाब नदी बनती है।
  • भागा नदी हिमाचल प्रदेश में बारा-लाचा दर्रा के पश्चिम में स्थित सूर्य ताल झील से निकलती है।
  • रतले विद्युत परियोजना परियोजना जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की चिनाब नदी पर बनाई जा रही है।

इंडिया गेट पर अब अमर जवान ज्योति नहीं दिखेगी।

  • इसे नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति के साथ विलय कर दिया गया है।
  • इसका निर्माण 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में किया गया था।
  • इंडिया गेट पर 1972 में इसका निर्माण हुआ था।
  • 1972 से इसको जलाने के लिए ईंधन के तौर पर LPG (Liquefied Petroleum Gas) का प्रयोग किया जाता था, लेकिन 2006 से PNG यानि Piped Natural Gas का प्रयोग किया जाने लगा।

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के लिए सुशासन सूचकांक (Good Governance Index) जारी किया।

  • यह किसी केंद्र शासित प्रदेश के लिए इस तरह का पहला इंडेक्स है।
  • इसमें 58 संकेतकों का प्रयोग किया गया है।
  • इसमें कृषि, वाणिज्य और उद्योग, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं विकास के विभिन्न पहलुओं का आकलन होगा।
  • इसे भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) और जम्मू एवं कश्मीर सरकार के सहयोग से तैयार किया गया है।

हाल ही में प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु थिच नहत हान्ह का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

  • उनके अनुयायी उन्हें Thay के नाम से बुलाते थे।
  • वह एक वियतनामी बौद्ध भिक्षु एवं शांति कार्यकर्ता थे।
  • वह Plum Village Tradition के संस्थापक थे।
  • गौरतलब है कि थेनाक (Thenac) के पास दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में प्लम विलेज मठ है, जहाँ उन्होंने अपने जीवन का अहम हिस्सा  बिताया था।
  • उन्होंने अपनी पुस्तक Vietnam: Lotus in a Sea of Fire में Engaged Budhism शब्द का प्रतिपादन किया।
  • 39 साल के निर्वासन के बाद, उन्हें 2005 में वियतनाम जाने की अनुमति दी गई।

हाल ही में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ अवमानना कार्यवाई शुरू करने की अनुमति दे दी है।

  • अब उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस चलाया जाएगा।
  • गौरतलब है कि संविधान में कोर्ट की अवमानना को परिभाषित नहीं किया गया है।
  • Contempt of Courts Act, 1971 में कोर्ट की अवमानना के बारे में बताया गया है।
  • इसमें कोर्ट की अवमानना के दो प्रकार- civil contempt और criminal contempt बताए गए हैँ।
  • Contempt of Courts Act, 1971 की धारा 15 के तहत किसी व्यक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट की अवमानना का केस करने से पहले अटॉर्नी जनरल की सहमति लेना अनिवार्य है।
    • हाई कोर्ट के मामले में सॉलिसीटर जनरल की सहमति लेना अनिवार्य है।
  • अटॉर्नी जनरल और सॉलिसीटर जनरल की सहमति लेने का प्रावधान इसलिए किया गया है ताकि कोर्ट का समय बच सके।
Daily Current affairs Tags:, , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp