GSblog

Current Affairs | करंट अफेयर्स | 19 January 2022

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से शुरू होने वाले शीतोष्ण कटिबंधीय या उष्णेत्तर तूफान होते हैँ।

Table of Contents

  • ये निम्न दाब वाले क्षेत्र होते हैँ जो पाकिस्तान एवं उत्तर भारत में बारिश, हिमपात और कोहरे का कारण बनते हैँ।
  • ये मानसून से पहले बारिश लाते हैँ जो उत्तर भारत में रबी की फसल के विकास में अहम भूमिका निभाती है।
  • ये अत्यधिक तुंगता (altitude) वाली पश्चिमी जेट पवनों के सहारे पश्चिम से पूर्व की तरफ गति करते हैँ।

ILO की एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउट्लुक (WESO) ट्रेंड्स रिपोर्ट 2022 के अनुसार साल 2022 में वैश्विक बेरोजगारी 207 मिलियन तक पहुँच सकती है।

  • यह आंकड़ा साल 2019 यानि COVID-19 महामारी शुरू होने से पहले की तुलना में 21 मिलियन अधिक है।
  • यह एकमात्र त्रिपक्षीय संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिकों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाती है।
  • 1946 में ILO संयुक्त राष्ट्र की पहली स्पेशल एजेंसी बनी।
  • इसका मकसद अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों की स्थापना करना है।
  • ILO संधियाँ उन देशों पर कानूनी रुप से बाध्यकारी होती हैँ जो उनको रेटिफाई करते हैं।
  • हालाँकि इसकी सिफारिशें बाध्यकारी नहीं होती हैं।
  • यह हर साल वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक ट्रेंड्स रिपोर्ट जारी करता है।

हाल ही में वस्त्र मंत्रालय ने ‘नेशनल टेक्सटाइल मिशन’ प्रोग्राम के तहत स्पेशलिटी फाइबर एवं जियोटेक्सटाइल के क्षेत्रों में रणनीतिक अनुसंधान परियोजनाओं को मंजूरी दी।

  • टेक्नोटेक्स इंडिया एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसका आयोजन वस्त्र मंत्रालय, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग करता है।
  • टेक्निकल टेक्सटाइल का उपयोग ऑटोमोबाइल, सिविल इंजीनियरिंग, निर्माण, कृषि आदि सहित विभिन्न उद्योगों में होता है।
  • टेक्निकल टेक्सटाइल के वैश्विक कारोबार में अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, चीन एवं जापान की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है।

हाल ही में CBI ने GAIL के मार्केटिंग डायरेक्टर को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

  • CBI भ्रष्टाचार विरोधी अपराध, आर्थिक अपराध (जैसे वित्तीय अपराध, बैंक धोखाधड़ी), विशेष अपराध (आंतरिक सुरक्षा, जासूसी) आदि से संबंधित मामलों की जाँच करती है।
  • इसके अलावा यह केवल केंद्र शासित प्रदेशों में अपराधों की जाँच के लिए स्वतः संज्ञान ले सकती है।
  • केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकार की सहमति से ही CBI को किसी राज्य में किसी अपराध की जाँच के लिए अधिकृत कर सकती है।
  • हालाँकि, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय CBI को राज्य की सहमति के बिना देश में कहीं भी किसी अपराध की जाँच करने के आदेश दे सकते हैँ।

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) एक अंतर-सरकारी निकाय है जिसकी स्थापना 1989 में पेरिस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी।

  • इसका मकसद मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी वित्तपोषण और अन्य संबंधित खतरों से निपटने के लिए मानक निर्धारित करना एवं कानूनी और नियामक उपायों से प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है।
  • इसका सचिवालय आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के मुख्यालय में स्थित है।
  • वर्तमान में FATF की ब्लैक लिस्ट में दो देश हैँ- उत्तर कोरिया और ईरान।
  • जो देश आतंकी फन्डिंग और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों का समर्थन करते हैँ उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाता है।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में नेशनल कंपनी लॉ अपील ट्राइब्यूनल (NCLAT) के देवास मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड को बंद करने के आदेश को बरकरार रखा है।

  • भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO की वाणिज्यिक कंपनी एंट्रिक्स और Devas के बीच 2005 में एक सैटेलाइट सौदा हुआ था।
  • इसरो के दो पूर्व कर्मचारियों द्वारा 2004 में देवास मल्टीमीडिया कंपनी का गठन किया गया था।
  • इस सौदे के तहत Antrix देवास को दो संचार उपग्रह लीज पर देने वाला है।
  • यह सौदे छह साल तक सुचारु रुप से चला लेकिन यूपीए सरकार ने 2011 में इस सौदे को कुछ आरोपों की वजह से रद्द कर दिया था।

हाल ही में WHO ने वैक्सीन मैंडेट को लेकर चेताया है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में कोई वैक्सीन मैंडेट नहीं है।
  • अमेरिका एक ऐसा देश है जहाँ लोगों ने वैक्सीन का पुरजोर विरोध किया है और ऐसे लोगों को “anti-vaxxers” कहा गया।
  • आसान भाषा में वैक्सीन मैंडेटको समझें तो इसका अर्थ यह हुआ कि “किसी की इच्छा विरुद्ध भी वैक्सीन लगाना”
  • भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध टीकाकरण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।
  • इसका अर्थ यह हुआ की भारत में वैक्सीन मैंडेट लागू नहीं है।
  • अमेरिकी राज्यो के पास वैक्सीन मैंडेट लागू करने का कानूनी और संवैधानिक अधिकार है।

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में तीन पेट्रोलियम टैंकरों पर हुए एक संदिग्ध ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे।

असम और मेघालय के बीच अक्सर सीमा विवाद देखे जाते हैं।

  • इस सीमा विवाद को खतम करने के लिए बातचीत चल रही है।
  • बातचीत में शामिल कुछ लोगों ने यह संकेत दिया है कि दशकों पुरानी इस समस्या को ‘गिव एंड टेक’ फार्मूला के जरिए सुलझाया जा सकता है।
  • असम और मेघालय के बीच 885 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।
  • वर्तमान में उनके बीच सीमाओं पर 12 बिंदुओं पर विवाद है जिसमें ऊपरी ताराबारी के क्षेत्र, गजांग आरक्षित वन शामिल हैँ।

19 जनवरी को NDRF का स्थापना दिवस मनाया गया।

  • इसकी स्थापना 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत की गई थी।
  • प्राकृतिक एवं मानवनिर्मित आपदाओं के दौरान राहत बचाव कार्य में इसकी अहम भूमिका रहती है।
  • वर्तमान समय में इसमें BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB और Assam Rifles से 15 बटालियन शामिल हैँ।
  • अतुल करवाल NDRF के वर्तमान महानिदेशक हैँ।
Daily Current affairs Tags:, , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp