GSblog

Current Affairs | करंट अफेयर्स | 18 January 2022

हाल ही में साइंस जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में (ALH) 84001 नामक Meteorite की सतह पर कार्बनिक यौगिकों की उपस्थिति को लेकर व्याख्या की गई है।

Table of Contents

  • Meteoroid एक प्रकार का स्पेस रॉक है जिसका आकार धूल से लेकर छोटे क्षुद्रग्रहों तक होता है।
  • जब ये Meteoroid पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो उन्हें Meteors कहा जाता है।
  • लेकिन जब ये Meteoroid न केवल पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं बल्कि पृथ्वी की सतह पर भी आ जाते हैं तो इन्हें Meteorite कहा जाता है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय और तेलंगाना राज्य सरकार ने संयुक्त रुप से ई-गवर्नेंस पर 24वाँ सम्मेलन आयोजित किया।

  • सम्मेलन में ई-गवर्नेंस पर ‘हैदराबाद डिक्लेरेशन’ अडॉप्ट किया गया।
  • घोषणा का मकसद नागरिकों और सरकारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से करीब लाना और प्रोद्योगिकी के माध्यम से नागरिक सेवाओं को ट्रांसफॉर्म करना है।
  • इस सम्मेलन में यह तय हुआ कि केंद्र और राज्य सरकार नागरिक सेवाओं को ट्रांसफॉर्म करने के अलावा राष्ट्रीय स्तर के सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के कार्यान्वयन में तेजी लाने एवं सरकारी संस्थाओं के बीच डेटा साझा करने के लिए डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क का संचालन करेंगी।

हाल ही में भारत के INS कोच्चि और रूसी जहाज अंतर्राष्ट्रीय पैसेज अभ्यास (PASSEX) में शामिल हुए।

  • TSENTR 2019 एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास था जिसमें भारत और रूस दोनों शामिल हुए थे।

इंद्र अभ्यास-

  • यह भारत और रूस के बीच एक संयुक्त अभ्यास है।
  • इसकी शुरुआत 2003 में हुई थी।
  • पहले यह एकल सेवा अभ्यास (single service exercise) था लेकिन अब यह त्रि-सेवा अभ्यास (Tri-Services Exercise) है।
  • इस ट्राई सर्विसेज एक्सर्साइज़ की शुरुआत 2017 में हुई थी।

हाल ही में अमेरिका ने रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर चीन के कथित नियंत्रण को समाप्त करने के मकसद से एक कानून का प्रस्ताव किया है।

  • इन खनिजों में चुंबकीय, ल्यूमिनसेंट (luminescent) और विद्युत रासायनिक गुण पाए जाते हैं।
  • इन्हीं गुणों के कारण इनका प्रयोग कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्युटर और नेटवर्क, संचार, हेल्थ केयर, राष्ट्रीय सुरक्षा आदि सहित कई आधुनिक तकनीकों में किया जाता है। यह 17 धातु तत्त्वों का एक समूह है।
  • इसमें 15 लैंथेनाइड्स के अलावा स्कैंडियम और इट्रियम शामिल हैं जिनका भौतिक और रासायनिक गुण लैंथेनाइड्स के समान ही होता है।

हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी का निधन हो गया।

  • पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है।
  • इसकी स्थापना 1954 में की गई थी।
  • इसे 1978, 1979 एवं 1993 से 1997 तक नहीं दिया गया था।
  • यह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मनों में से एक है।
  • पद्म पुरस्कार की तीन श्रेणियाँ हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
  • पद्म विभूषण सर्वोच्च पुरस्कार है उसके बाद पद्म भूषण और फिर पद्म श्री का स्थान आता है।

हाल ही में National Institute of Immunology की एक रिसर्च में पता चला है कि कंकाल में जमा ग्लाइकोजन, विटामिन D के बिना उपयोगी ऊर्जा में परिवर्तित नहीं होता है।

  • विटामिन D वसा में घुलनशील होता है।
  • यह सूर्य प्रकाश से पराबैंगनी किरणों द्वारा शरीर में अंतर्जात (endogenously) रुप से निर्मित होता है।
  • यह रक्त में कैल्शियम और फॉस्फेट की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखता है।
  • उष्णकटिबंधीय देश होने के बाद भी भारत में एक बड़ी आबादी विटामिन D की कमी से पीड़ित है।
  • इसकी कमी के कारण बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में Osteomalacia नामक बीमारी होती है।

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने DLI योजना के तहत घरेलू कंपनियों, MSME एवं स्टार्टअप से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

  • DLI योजना इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय (MeitrY) की पहल है।
  • इसकी घोषणा दिसंबर 2021 में की गई थी।
  • इस योजना का मकसद सेमीकन्डक्ट डिजाइन में शामिल घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देना एवं उन्हें अगले 5 वर्षों में 1500 करोड़ से अधिक का कारोबार हासिल करने में सहायता प्रदान करना है।
  • सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग (C-DAC) इस योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी है।
  • C-DAC इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक साइंटिफिक सोसाइटी है।

हाल ही में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षक आयोग ने दिल्ली सरकार से इसके प्रमुख कार्यक्रम ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम को तब तक के लिए स्थगित करने की सिफारिश की है जब तक कि “बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सभी खामियों को दूर नहीं कर लिया जाता।”

  • यह कार्यक्रम अक्टूबर 2021 में शुरू किया गया था।
  • इसका मकसद कक्षा IX से XII तक के छात्रों को स्वैच्छिक मेंटरों से जोड़ना है।
  • 18 से 35 वर्ष की आयु के लोग मेंटर बन सकते हैं एवं आपसी हितों के आधार पर छात्रों से जुड़ सकते हैं।
  • यह कार्यक्रम इसलिए लाया गया ताकि युवा मेंटर, छात्रों को उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षा की तैयारी एवं इन सब के दवाब से निपटने में मार्गदर्शन दे सकें।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री श्री जितेंद्र सिंह ने पहले राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के दौरान एक संबोधन में कहा कि स्टार्टअप्स इंडिया में “बैंगनी क्रांति” के रुप में जम्मू एवं कश्मीर का महत्त्वपूर्ण योगदान है।

  • अरोमा मिशन विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय की एक पहल है।
  • इस मिशन की मुख्य कार्यान्वयन एजेंसी CSIR यानि Council of Scientific & Industrial Research है।

कथक सम्राट बिरजू महाराज का हाल ही में निधन हो गया।

  • उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को ब्रिटिश भारत में तत्कालीन संयुक्त प्रांत के हंडिया में हुआ था।
  • वह लखनऊ घराने के अच्छन महाराज (जगन्नाथ महाराज) के पुत्र थे।
  • उनके पिता एवं उनके चाचा लच्छू महाराज और शंभू महाराज ने उन्हें ट्रेनिंग दी थी।
  • वे ढोलक, तबला और नाल बजाने के शौकीन थे।
  • बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के वे सहजता से सितार, वायलिन एवं सारंगी बजा लेते थे।
  • वह गायक भी थे एवं ठुमरी, भजन और ग़ज़ल पर उनकी काफी पकड़ थी।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा 2022 में ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड’ से जुड़ा विशेष संबोधन दिया।

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि 50 लाख से अधिक सॉफ्टवेयर डेवलपर्स भारत में काम कर रहे हैँ।
  • उन्होंने कहा कि 2014 में जहाँ भारत में 100 स्टार्ट-अप थे वहीं भारत में आज 60 हजार से अधिक स्टार्टअप्स हैँ।
Daily Current affairs Tags:, , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp