GSblog

Current Affairs | करंट अफेयर्स | 15 January 2022

इसरो भारत की स्पेस एजेंसी है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरू में है।

Table of Contents

  • भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट इसरो द्वारा बनाया गया था जिसे सोवियत संघ की सहायता से 1975 में लॉन्च किया गया था।
  • 1980 में भारत द्वारा निर्मित लॉन्च व्हीकल SLV-3 से रोहिणी लॉन्च किया गया था।
  • अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्यिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का पहला मिशन था।
  • UNITYsat में तीन उपग्रह है। यह रेडियो रिले (Radio relay) सर्विस देता है।
  • सतीश धवन उपग्रह एक नैनो सैटेलाइट है जिसका मकसद अंतरिक्ष के मौसम एवं रेडिएशन लेवल के बारे में जानकारी जुटाना है।

भारत और मंगोलिया के संबंधों को अतीत से बौद्ध धर्म के नजरिए से देखा जाता रहा है।

  • सोवियत संघ से बाहर के देशों में भारत ऐसा पहला देश था जिसने 1955 में मंगोलिया से राजनैतिक संबंध किया।
  • बाद में भारत और मंगोलिया के सबंध रणनीतिक साझेदारी तक पहुँच गए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में मंगोलिया की यात्रा की थी।
  • भारत और मंगोलिया के बीच रक्षा अभ्यास का कोड नेम Nomadic-Elephant है।
  • मंगोलिया एक लैंडलॉक्ड देश है जिसकी सीमा उत्तर में केवल रूस और दक्षिण में चीन से लगती है।

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने NEAT 3.0 घोषणा की।

  • इसके तहत उच्च शिक्षा में बेहतर परिणाम के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा।
  • यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित है जिसमें भारत के एड-टेक कंपनी एवं सरकार शामिल हैं।
  • इसका मकसद सामाजिक एवं आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों के लिए तकनीक की सहायता से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित है।
  • NEAT 3.0 के तहत एड-टेक कंपनी द्वारा दिए जाने वाले कोर्सेज के लिए भारत सरकार फ्री कूपन बांटने की योजना बना रही है।
  • इसकी कार्यान्वयन एजेंसी All India Council for Technical Education (AICTE) है।

हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार ‘धर्म संसद’ में बोले गए हेट स्पीच मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

  • विश्वनाथन समिति (2019) ने IPC में सेक्शन 153C(b) एवं सेक्शन 505A शामिल करने का प्रस्ताव किया था।
  • इस समिति ने धर्म, जाति, रंग, लिंग आदि के आधार पर अपराध करने के लिए उकसाने को लेकर उपयुक्त सेक्शन को शामिल करने का प्रस्ताव किया था। इस प्रकार इसका संबंध हेट स्पीच से है।
  • इस समिति ने दो साल तक की सजा एवं 5000 रुपए तक जुर्माना  लगाने का प्रस्ताव रखा था।

ESG फंड एक प्रकार का म्यूचुअल फंड है।

  • इस फंड का पैसा उन कंपनियों में निवेश किया जाता है जो एनवायरनमेंट, सामाजिक जिम्मेदारी, एवं कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर ज्यादा फोकस करती है।
  • इस फंड का रेगुलेशन SEBI यानि Security and Exchange Board of India द्वारा किया जाता है।

भारत में हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है।

  • इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल के.एम.करियप्पा ने ब्रिटिश जनरल Francis Butcher से इंडियन आर्मी का चार्ज अपने हाथों में लिया था।
  • इसी उपलक्ष्य में हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रुप में मनाया जाता है।
  • 1 अप्रैल, 1895 को ब्रिटिश इंडियन आर्मी की स्थापना की गई थी।
  • 1957 में आजादी के बाद भी 15 जनवरी, 1949 तक इंडियन आर्मी का चीफ कोई भारतीय नहीं बना था।

हाल ही में चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को सही से लागू न करवा पाने के कारण पुलिस स्टेशन के एक SHO को सस्पेन्ड कर दिया।

  • मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट में कुछ दिशानिर्देश होते हैं जिसे राजनीतिक दलों, उनके प्रचारकों और उम्मीदवारों द्वारा पालन करना होता है।
  • इसका मकसद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है।
  • पहली बार 1960 में केरल विधानसभा चुनाव के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया गया था।
  • चुनाव आयोग द्वारा जिस दिन चुनाव की तारीख की घोषणा की जाति है उसी दिन से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाता है एवं चुनाव के पूरा होने तक रहता है।
  • मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा सोशल मीडिया सहित इंटरनेट पर अपलोड किए गए पोस्ट भी शामिल होते हैं।

बृहन मुंबई नगर निगम (महाराष्ट्र) दुनिया का एकमात्र नगर निगम बन गया है, जिसके व्हाट्सएप चैटबॉक्स पर 80 से अधिक नागरिक-आधारित सेवाएं हैं।

  • इसके तहत शहर में नागरिकों एवं पर्यटकों को तथा व्यवसायों के लिए सेवाएं दी जाएंगी।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वर्चुअली इस सेवा की शुरुआत की।
  • यह सेवा मराठी और अंग्रेजी भाषा में 24*7 उपलब्ध है।

हाल ही में तमिलनाडु में पोंगल दिवस पर आयोजित जल्लीकट्टू पर्व के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

  • शब्द ‘जल्लीकट्टू’ की उत्पत्ति तमिल शब्द ‘सल्ली कासु’ से हुई है। जिसका अर्थ है ‘सिक्के’ और ‘कट्टू’ जिसका तात्पर्य है पुरस्कार राशि के थैले को सांड के सींगों से बांधना।
  • सांड को वक्ष में करने की प्रथा हड़प्पा सभ्यता में भी विद्यमान थी।
  • मोहनजोदड़ों से मिली हुई मुहर में बैल को वश में करने की प्रथा का जिक्र है।
  • इस खेल को “Eru Thazuval” या “embracing the bull” कहा जाता था।
Daily Current affairs Tags:, , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp