GSblog

Current Affairs | करंट अफेयर्स | 14 January 2022

हाल ही में रूस और नाटो ने यूक्रेन में चल रही हलचल को लेकर वार्ता की।

Table of Contents

  • नाटो के मुख्यालय ब्रूसेल्स (बेल्जियम) में NATO-Russia Council के बैनर तले यह बातचीत हुई।
  • नाटो की स्थापना 1949 में नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी के तहत हुई थी।
  • नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी को वाशिंगटन ट्रीटी भी कहा जाता है।
  • इसके संस्थापक सदस्यों में अमेरिका, कनाडा एवं पश्चिमी यूरोपीय देश शामिल थे।
  • नाटो में सभी निर्णय सभी सदस्य देशों की सहमति से लिए जाते हैं।
  • पहली बार ऐसा हुआ है कि नाटो के शिखर सम्मेलन में चीन को ग्लोबल सिक्युरिटी के लिए खतरा बताया गया है।
  • चीन के अलावा नाटो द्वारा रूस और आतंकवाद को भी वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है।

हाल ही में भारत और यूनाइटेड किंगडम ने औपचारिक मुक्त व्यापार समझौता वार्ता शुरू की।

  • 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के मकसद से वार्ता शुरू की गई है।
  • मुक्त व्यापार समझौता दो या दो से अधिक देशों के बीच आयात और निर्यात में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए एक समझौता होता है।
  • मुक्त व्यापार समझौता यानि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत समझौते करने वाले देश एक-दूसरे के आयात एवं निर्यात पर या तो बहुत कम या कोई भी सरकारी टैरिफ, कोटा आदि नहीं लगाते हैं।
  • भारत ने संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के साथ अभी तक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते नहीं किए हैं।
  • हालाँकि इन देशों के साथ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भारत की बातचीत जारी है।

NSO यानि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा पेरिऑडिक लेबर फोर्स सर्वे किया जाता है।

  • NSO सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • Quarterly Employment Survey यानि तिमाही रोजगार सर्वेक्षण All-India Quarterly Establishment-based Employment Survey (AQEES) का हिस्सा है।
  • AQEES लेबर ब्यूरो द्वारा जारी किया जाता है जो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • इसमें 9 सेक्टरों की उन कंपनियों को कवर किया जाता है जिनमें 10 और इनसे अधिक लोग काम करते हों।

हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2022 जारी की गई।

  • यह रिपोर्ट हर साल जारी की जाती है।
  • यह रिपोर्ट 5 श्रेणियों में जारी की जाती है।
  • आर्थिक, पर्यावरण, भू-राजनीतिक, सामाजिक और जोखिम का पता लगाती है।
  • विश्व आर्थिक मंच एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है।
  • इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में है।
  • इसके द्वारा आयोजित होने वाला दावोस सम्मेलन काफी प्रसिद्ध है।

मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजिम 35 देशों के बीच एक अनौपचारिक और स्वैच्छिक साझेदारी है जिसका मकसद मिसाइल टेक्नोलॉजी एवं उन मानव रहित हवाई वाहन यानि ड्रोन के प्रसार को रोकता है जो 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तक 500 किलोग्राम से अधिक पेलोड ले जा सकते हैं।

  • इसके सदस्य MTCR द्वारा नियंत्रित की जाने वाले ड्रोन को उन देशों को सप्लाई नहीं कर सकते हैं जो MTCR के सदस्य नहीं है।
  • इसकी स्थापना 1987 में G-7 देशों द्वारा की गई थी।
  • इसमें निर्णय सभी देशों की सहमति से लिए जाते हैं।

हाल ही में अमेरिका ने उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया है।

  • उत्तर कोरिया द्वारा किए गए विभिन्न मिसाइल परीक्षणों के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान की हार के बाद मित्र देश याल्टा सम्मेलन (1945) में कोरिया को चार देशों के संरक्षण में रखने में सहमत हो गए थे जिसे trusteeship plan कहा गया।
  • कोल्ड वॉर के दौरान अमेरिका एवं सोवियत संघ के बीच तनातनी के कारण यह trusteeship plan असफल हो गया।
  • इससे पहले की कोई ठोस योजना तैयार की जा सके, सोवियत संघ ने कोरिया पर आक्रमण कर दिया।
  • इसके बाद बनी स्थितियों के परिणामस्वरूप उत्तर कोरिया, सोवियत संघ एवं दक्षिण कोरिया मुख्यतः अमेरिका के पाले में हो गया।
  • 38वीं समानांतर रेखा के जरिए कोरियाई प्रायद्वीप को दो क्षेत्रों उत्तरी कोरिया एवं दक्षिण कोरिया में विभाजित किया गया।

चीन पूर्वी लद्दाख में एक फ्रिक्शन पॉइंट से अपने सैनिकों को हटाने को लेकर तैयार नहीं हो रहा है।

  • जब से भारत और चीन के बीच स्टैन्डऑफ शुरू हुआ है तब से दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को PP14 (गलवान वैली), चुशुल सबसेक्टर में कैलाश हाइट्स, पैंगोंग त्सो एवं PP17A (गोगरा पोस्ट) से हटा लिए हैं।

पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन (MoEFCC) ने इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट (ISFR) 2021 जारी की है।

  • इसे भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा तैयार किया गया है।
  • यह 17वीं इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट है।
  • पहली बार 1987 में यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार देश भर में फॉरेस्ट कवर में निरंतर वृद्धि देखी गई है, लेकिन पूर्वोत्तर में फॉरेस्ट कवर में गिरावट देखी गई है जो चिंता का विषय बना हुआ है।

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में फॉरेस्ट कवर में गिरावट देखी गई है।

  • भारत का कुल फॉरेस्ट कवर 7,13,789 वर्ग किमी है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.71% है।
  • 2019 में यह कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.76% है।
  • तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा न कि पश्चिम बंगाल में फॉरेस्ट कवर में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है।

18वां कचाई नींबू महोत्सव का आयोजन मणिपुर के उखरूल जिले के कचाई गाँव में किया जा रहा है।

  • मणिपुर के कचाई नींबू को GI टैग प्राप्त है।
  • यह नींबू कचाई गाँव में व्यापक रुप से उगाया जाता है।
  • इस अनोखे प्रकार के नींबू को बढ़ावा देने एवं किसानों को प्रोत्साहित करने के मकसद से इस महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है।
  • इसमें एस्कॉर्बिक अम्ल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • इस साल महोत्सव की थीम है- Organic Kachai Lemon for Safe Environment and Rural Transformation.

हाल ही में उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया।

  • यह पृथ्वी की सतह के करीब जा सकता है एवं बहुत कम समय में लक्ष्य को मार सकता है।
  • हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने की कोशिश में उत्तर कोरिया, अमेरिका एवं चीन जैसे देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
  • यह ध्वनि की गति से पाँच गुना अधिक गति प्राप्त कर सकता है।

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने World Economic Situation and Prospects (WESP) 2022 रिपोर्ट जारी की है।

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में वैश्विक उत्पादन केवल 4.0% और 2023 में 3.5% बढ़ सकता है।
  • 2021 में वैश्विक उत्पादन 5.5% बढ़ा था।
  • रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया काफी जोखिमों का सामना कर रहा है जिसके कारण उसे 2030 एजेंडा को प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
Daily Current affairs Tags:, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
WhatsApp