आज पूरे उत्तर भारत में लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है।
- इसे उत्तर भारत के लोग पारंपरिक शीतकालीन लोक उत्सव या किसानों के लोकप्रिय कृषि के पर्व के रुप में मानते हैं।
- इसके अलावा भारत के कुछ प्रमुख कृषि त्योहार-
वंगाला
- यह मेघालय और असम में मनाया जाता है।
- यह त्योहार सर्दियों की शुरुआत को दर्शाता है।
- इसमें सूर्य भगवान की पूजा की जाती है।
का पोमब्लांग नोंगक्रेम
- यह मेघालय में मनाया जाता है।
- इसमें खासी पहाड़ियों के निवासी देवी का बली सिंशर (Ka Blei Synshar) की पूजा करते हैं।
नुआखाई
- यह ओडिशा में मनाया जाता है।
- स्थानीय तौर पर ‘नुआ’ का अर्थ ‘नया’ एवं खाई का मतलब खाना होता है।
ओणम
- यह केरल में मनाया जाता है।
- महाबली के आगमन के साथ ही यह पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है।
प्रवासी भारतीयों (Overseas Indians) से संबंधित भारत सरकार की निम्नलिखित पहले हैं-
- प्रवासी कौशल विकास योजना– इस योजना का मकसद प्रवासी भारतीयों का कौशल विकास करना है।
- डायस्पोरा विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति कार्यक्रम: इसके तहत स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए भारतीय मूल के व्यक्तियों (Persons of Indian Origin) और NRI छात्रों को हर साल 100 छात्रवृतियाँ प्रदान की जाती है।
- नो इंडिया प्रोग्राम– इसका मकसद भारतीय मूल के 18 से 30 साल के युवाओं को भारत से उनके संबंधों और समकालीन भारत से परिचित कराना है।
- ई-माइग्रेट सिस्टम: यह विदेशी नियोक्ताओं (employers) का डेटाबेस है; यह प्रवासियों का कल्याण सुनिश्चित करता है तथा उनके शोषण को रोकता है।
- VAJRA (Visiting Advanced Joint Research Faculty) scheme- इसके तहत जाने-माने NRI वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, प्रबंधक और पेशेवर कम समय के लिए भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में काम करते हैं।
- Skill Strengthening for Industrial Value Enhancement (STRIVE)- इसका मकसद आईटीआई के जरिए ट्रैनिंग देकर कौशल में सुधार करना है; यह प्रोजेक्ट वर्ल्ड बैंक की सहायता से भारत सरकार चला रही है।
2018 में सुप्रीम कोर्ट ने गवाह संरक्षण योजना 2018 (Witness Protection Scheme 2018) को मंजूरी दी।
- इसका मकसद यह था कि गवाह निडर होकर गवाही दे सकें।
- अदालतों में स्वतंत्र रुप से गवाही देने का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के एक मौलिक अधिकार माना जाता है।
- सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को vulnerable witness deposition complexes स्थापित करने के लिए भी कहा है।
- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने vulnerable witnesses का देर बढ़ा दिया है एवं इसमें यौन उत्पीड़न के पीड़ितों, मानसिक बीमारी वाले लोग और बोलने या सुनने में असक्षम लोगों को भी शामिल किया है।
- SC ने निर्देश दिया है कि सभी उच्च न्यायालय दो महीने के अंदर Vulnerable Witness Deposition Centre (VWDC) scheme को अधिसूचित करें एवं अडाप्ट करें।
- गुजरात राज्य बनाम अनिरुद्ध सिंह (1997) केस, 14वें विधि आयोग की रिपोर्ट और मलिमथ समिति की रिपोर्ट में गवाह संरक्षण योजना की सिफारिश की गई थी।
हाल ही में हुई G-33 वर्चुअल अनौपचारिक मंत्रीस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि Agreement on Agriculture (AoA) में काफी असंतुलन है।
- AoA का मकसद व्यापार बाधाओं को दूर करना, पारदर्शी बाजार तक पहुँच एवं वैश्विक बाजारों के एकीकरण को बढ़ावा देना है।
- ग्रीन बॉक्स के तहत ऐसी सब्सिडी दी जाती है जिससे व्यापार को नुकसान नहीं होता या होता भी है तो काफी कम होता है।
- यह सरकार द्वारा फन्डिड होता है हालाँकि, इसमें प्राइस सपोर्ट शामिल नहीं होता है।
- पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय विकास कार्यक्रमों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी ग्रीन बॉक्स में शामिल की जाती है।
- कुछ मदों को छोड़कर, व्यापार को नुकसान पहुँचाने वाली सब्सिडी को एम्बर बॉक्स में रखा जाता है।
- प्राइस सपोर्ट, सीधे उत्पादन मात्रा से संबंधित सब्सिडी को एम्बर बॉक्स में शामिल किया जाता है।
हाल ही में इसरो ने गगनयान ह्यूमन स्पेस प्रोग्राम के लिए क्रायोजेनिक इंजन का क्वालिफेशन टेस्ट सफलतापूर्वक कंडक्ट किया।
- गगनयान प्रोग्राम के तहत मानव को लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाया जाएगा।
- इसके लिए Geosynchronous Satellite Launch Vehicle (GSLV) Mark III लॉन्च व्हीकल के रुप में प्रयोग किया जाएगा।
- इसमें दो क्रायोजेनिक इंजन का प्रयोग किया जाएगा।
- इसरो द्वारा विकसित किए गए इंजन का नाम ‘विकास’ इंजन है।
प्रख्यात रॉकेट वैज्ञानिक एस. सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष और साथ ही अंतरिक्ष सचिव नियुक्त किया गया है।
- वह के. सिवन का स्थान लेंगे।
- श्री सोमनाथ इसरो के 10वें चेयरमैन होंगे।
- वह वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक हैं।
इसरो के पूर्व चेयरमैन
- डॉ.विक्रम अंबालाल साराभाई (1963-1971)
- प्रो. एम.जी.के.मेनन (जनवरी-सितंबर 1972)
- प्रो. सतीश धवन (1972-1984)
- प्रो. उडुपी रामचंद्र राव (1984-1994)
- डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन (1994-2003)
- श्री जी. माधवन नायर (2003-2009)
- डॉ. के. राधाकृष्णन (2009-2014)
- श्री ए.एस.किरण कुमार (2015-2018)
- डॉ. के. सिवन (2018-2022)
- डॉ. जी. सतीश रेड्डी डीआरडीओ कर वर्तमान अध्यक्ष हैं।
मेकेदातु जलाशय परियोजना एक बार फिर चर्चा में है।
- कांग्रेस पार्टी मेकेदातु प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू करने की माँग को लेकर पदयात्रा निकाल रही है।
- यह परियोजना वास्तव में ओंटिगोंडलू (Ontigondlu) में होगी जो मेकेदातु से लगभग 1.5 किमी दूर है।
- मेकेदातु का शाब्दिक अर्थ ‘बकरी की छलांग’ होता है।
- इसे कावेरी और अर्कावती (Arkavathi) नदी के संगम पर स्थापित किया जाएगा।
- पहली बार इस प्रोजेक्ट की घोषणा 2013 में की गई थी।
- इससे बेंगलुरू एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा; साथ ही साथ 400 मेगवाट बिजली का उत्पादन भी होगा।
हाल ही में कथक नर्तक पंडित मुन्ना शुक्ला का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्हें 1964 में कथक में उन्नत प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय छात्रवृति दी गई थी।
- कथक की जड़ प्राचीन भारतीय नाट्यशास्त्री और संगीतज्ञ भरत मुनि द्वारा लिखित ‘नाट्य शास्त्र’ में मिलती हैं।
- कथक उत्तर भारत का एक महत्त्वपूर्ण भारतीय शास्त्रीय नृत्य है।
- मध्यकालीन भारत के दौरान कथक का आयोजन दरबारों में किया जाता था।