राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है।
- 12 जनवरी, 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था।
- इसके उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया जाता है, जिसमें देश भर के युवा विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।
- इस महोत्सव का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किसी एक राज्य सरकार के साथ मिलकर किया जाता है।
2022 की पहली तिमाही के लिए Henley Passport Index जारी किया गया।
- इस इंडेक्स में भारत में पासपोर्ट पावर में सुधार देखा गया है।
- इस बार भारत की रैंकिंग 83वीं है जो कि पिछले 90वीं थी।
- इस इंडेक्स में किसी देश के पासपोर्ट को इस आधार पर रैंकिंग दी जाती है कि उस देश का नागरिक दुनिया के कितने देशों में without a prior visa यात्रा कर सकता है।
- इसे 2006 में लॉन्च किया गया था।
- इसमें 199 पासपोर्ट्स को रैंकिंग दी जाती है।
हाल ही में, कजाखस्तान के राष्ट्रपति ने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) से देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने में मदद करने का आह्वान किया।
- यह एक अंतर सरकारी सैन्य गठबंधन (6 देश) है, जो 2002 में लागू हुआ था।
- इस अंतर सरकारी सैन्य गठबंधन पर 15 मई, 1992 को हस्ताक्षर किए गए थे।
- सोवियत संघ के विघटन के बाद बने देश- रूस, अर्मेनिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने 1992 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
- इसे ताशकंद समझौता भी कहा जाता है।
भारत सरकार ने विश्व व्यापार संगठन के अपीलीय निकाय में चीनी निर्यात सब्सिडी पर एक फैसले के खिलाफ अपील दायर की है।
- इस फैसले में यह कहा गया था कि भारत द्वारा चीनी एवं गन्ना पर दी जा रही सब्सिडी एवं अन्य सहायता वैश्विक व्यापार मानक के अनुरूप नहीं है।
- WTO यानि विश्व व्यापार संगठन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो देशों के बीच वैश्विक व्यापार विवाद को डील करता है।
- GATT यानि General Agreement on Tariffs and Trade का स्थान बाद में WTO ने लिया।
- 1986 से 1994 तक चले GATT के उरुग्वे राउंड के परिणामस्वरूप WTO का निर्माण हुआ था।
- 1 जनवरी, 1995 को WTO ने काम करना शुरू किया।
- भारत GATT एवं बाद में इसका स्थान लेने वाली संस्था WTO का संस्थापक सदस्य है।
- यूरोपियन यूनियन सहित 164 देश WTO के सदस्य हैं एवं 23 ऑब्जर्वर देश में जिसमें ईरान, इराक, भूटान, लीबिया आदि शामिल हैं।
हाल ही में हुए एक सर्वे में पाया गया कि अनुपात के हिसाब से WEF के 10 सदस्य देशों में से केवल एक देश को उम्मीद है कि अगले तीन वर्षों में वैश्विक इकोनॉमिक रिकवरी में तेजी आएगी।
- विश्व आर्थिक मंच यानि WEF एक नॉन प्रॉफ़िट फाउंडेशन है जिसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में है।
- इसकी स्थापना 1971 में की गई थी।
- ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट WEF द्वारा ही जारी की जाती है।
- WEF द्वारा ही जारी की जाने वाली कुछ महत्त्वपूर्ण रिपोर्ट्स- एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स, ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट, ग्लोबल ट्रैवल एवं टूरिज़्म रिपोर्ट, Global Competitiveness Report.
यूनेस्को का विश्व धरोहर केंद्र अपनी वेबसाईट पर भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के बारे में हिंदी में जानकारी पब्लिश करेगा।
- यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र की स्थापना 1992 में की गई थी।
- यह विश्व धरोहर से संबंधित सभी मामलों के लिए यूनेस्को में समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता है।
- यह स्थलों के नॉमिनेशन को तैयार करने में न केवल देशों की सहायता करता है बल्कि कन्वेंशन के दिन-प्रतिदिन के मैनेजमेंट को भी देखता है।
- इसके अलावा धरोहर स्थलों की स्थिति पर रिपोर्ट करना एवं जिन स्थलों पर खतरा है उसके लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी जुटाना इसका मुख्य कार्य है।
प्रख्यात उड़िया साहित्यकार और अनुभवी शिक्षक मंगलू चरण बिस्वाल का 87 वर्ष की अवस्था में हाल ही में निधन हो गया।
- 1935 में जन्मे मंगलू चरण बिस्वाल द्वारा लिखी गई मुख्य पुस्तकें- दरिया परिया कबीता, अस्टारगरा कबी, दी धरा लुहा, अग्निसंभा और अनन्या
जम्मू-कश्मीर की सरकार ने तत्कालीन देशी रियासत के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती को सार्वजनिक अवकाश के रुप में घोषित करने को लेकर मांग पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया है।
- डोगरा वंश मूल रुप से राजपूत थे।
- वे जम्मू के आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले राजपूतों के प्रमुख होते थे।
- 1820 में गुलाब सिंह जब जम्मू का राजा बने तब डोगरा वंश की शुरुआत हुई।
- उन्होंने लद्दाख और बाल्टिस्तान का अधिग्रहण कर अपने क्षेत्र का विस्तार किया।
- प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध में गुलाब सिंह युद्ध से दूर ही रहे थे; हालाँकि बाद में उन्होंने मध्यस्थता के रुप में भूमिका निभाई।
- देश की आजादी के बाद गुलाब सिंह के परपोते हरि सिंह ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर किया। इस प्रकार जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया।
हाल ही में थाईलैंड में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का पहला केस सामने आया है।
- यह एक अत्यधिक संक्रामक और घटक वायरल बीमारी है जो सभी उम्र के घरेलू और जंगली सूअर दोनों को प्रभावित करती है।
- यह सूअर से मनुष्यों में ट्रांसफर नहीं हो सकता है। इसलिए इससे मानव स्वास्थ्य के लिए कोई खतरा नहीं है।
- खाद्य सुरक्षा को इससे खतरा नहीं है।
- यह दुनिया भर के देशों में पाया जाता है।
- यह थाईलैंड, हैती, चीन, मंगोलिया और वियतनाम के साथ-साथ यूरोपीय संघ के कुछ हिस्सों में भी फैल गया है।
हाल ही में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने विशेषज्ञों को ‘दरवाजा गैस क्रेटर (Darvaza Gas Crater)’ को बुझाने के लिए तरीका खोजने का आदेश दिया है।
- यह तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में स्थित है।
- इसे ‘Gateway to Hell’ यानि ‘नरक का दरवाजा’ भी कहा जाता है।
- आधिकारिक तौर पर इसे “काराकुम की चमक” (Shining of Karakum) कहा जाता है।
- बताया जाता है कि 1971 में रूसी वैज्ञानिक काराकुम रेगिस्तान में प्राकृतिक गैस के भंडार को खोज रहे थे।
- गैस को खतम करने के लिए वैज्ञानिकों ने इसमें आग लगा दी।
- उन्हें लगा कि कुछ दिनों में यह गैस खत्म हो जाएगी और आग बुझ जाएगी।
- लेकिन आज भी लगभग 51 साल बाद गड्ढे में आग जल रही है जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।
- पर्यटकों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है।