हाल ही में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
- कार्यक्रम की थीम “She The Change Maker” थी जिसका लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है।
- यह एक वैधानिक निकाय है।
- इसकी स्थापना राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990 के तहत जनवरी 1992 में की गई थी।
- अनुच्छेद 51A (e) के तहत भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा कि वे ऐसी प्रथाओं का त्याग करे जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध है।
केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कल संसद में इकोनॉमिक्स सर्वे ऑफ इंडिया 2021-22 पेश किया।
- मुख्य आर्थिक सलाहकार के मार्गदर्शन में के मार्गदर्शन में Economics Division of the Department of Economic Affairs द्वारा इकोनॉमिक सर्वे तैयार किया जाता है।
- इसमें भारत की अर्थव्यवस्था के संबंध में आधिकारिक डेटा उपलब्ध होता है।
- इसे आमतौर पर संसद में केंद्रीय बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले पेश किया जाता है।
- इस साल इकोनॉमिक सर्वे की सेंट्रल थीम- “Agile approach” थी।
- इकोनॉमिक सर्व के अनुसार 2022-23 में GDP ग्रोथ रेट 8.0-8.5% तक रह सकती है।
- महामारी से कृषि और इससे संबंधित क्षेत्र सबसे कम प्रभावित हुए हैं।
- मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या में देखी गई है।
- 2016-17 में इनकी संख्या केवल 733 थी जो 2021-22 में बढ़कर 14,000 से अधिक हो गई है।
- अमेरिका और चीन के बाद भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।
- भारत के पास चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है।
- भारत में पहला इकोनॉमिक सर्वे वर्ष 1950-51 में प्रस्तुत किया गया था।
- 1964 तक इसे केंद्रीय बजट के साथ पेश किया जाता था।
- इसके बाद इसे बजट से अलग करके प्रस्तुत किया जाने लगा।
इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत काम की मांग में पहले लॉकडाउन के अपेक्षा गिरावट आई है, हालाँकि अभी भी यह कोविड-19 से पहले के स्तर से अधिक है।
- इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका सुरक्षा (livelihood security) को बढ़ाना है।
- इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के इच्छुक अनस्किल्ड वयस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों तक रोजगार प्रदान करना कानूनी रुप से अनिवार्य है।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है।
- मनरेगा के कार्यों का सोशल ऑडिट अनिवार्य है, इससे जवाबदेही और पारदर्शिता आती है।
- इसमें बेरोजगारी भत्ता पाने के अधिकार भी दिया गया है।
- आवेदन जमा करने या काम मांगने की तिथि के 15 दिन के भितर रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है।
हाल ही में, IMF ने भारत को 12.57 बिलियन SDR (लगभग 17.86 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर) का आवंटन किया है।
- भारत की कुल SDR होल्डिंग्स 13.66 बिलियन SDR है।
- यह 1969 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा बनाई गई एक अंतर्राष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति (International Reserved Asset) है।
- SDR कोई करेंसी नहीं है।
- SDR का मूल्य अमेरिकी डॉलर, यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग और चीनी रेन्मिन्बी (renminbi) पर आधारित होता है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मुंबई पुलिस को समीर वानखेड़े द्वारा दायर शिकायत में SC/ST Act के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
- इस कानून का मकसद एससी और एसटी समुदायों के सदस्यों के खिलाफ भेदभाव और उनके खिलाफ अत्याचार को रोकना है।
- संशोधित SC/ST Act में एससी/एसटी के खिलाफ अत्याचार के मामलों में प्रारंभिक जाँच जरूरी नहीं है, और FIR दर्ज करने से पहले किसी नियुक्ति प्राधिकारी या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है।
- इसके तहत आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी जाती है।
- अदालतें साधारण परिस्थितियों में FIR रद्द कार सकती हैं।
चीन समर्थक मालदीव के नेता अब्दुल्ला यामीन के रिहा हो जाने के बाद से “इंडिया आउट” विरोध और तेज हो गया है।
- यह विरोध लगभग 2 सालों से चलाया जा रहा है।
- मालदीव अन्य देशों के साथ इसके संबंधों को प्रभावित करने वाले विरोध प्रदर्शनों को अपराध घोषित करने के लिए कानून लाने वाला है।
- ऐसा माना जा रहा है कि इस विधेयक को पास हो जाने के बाद “इंडिया आउट” कैम्पेन पर लगाम लग सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कतर को एक प्रमुख गैट-नाटो सहयोगी के रुप में नामित किया।
- अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी और पिछले साल गाजा में इजराइल-हमास युद्ध को समाप्त करने में कतर द्वारा की गई सहायता के लिए सम्मान दिया गया।
- MQ-9 रीपर (MQ-9 Reaper) ड्रोन की बिक्री के लिए अमेरिकी अनुमोदन प्राप्त करने में यह कदम मददगार साबित हो सकता है।
हाल ही में चीन के वैज्ञानिकों ने NeoCov Virus को लेकर दुनिया को सचेत किया था।
- लेकिन वैज्ञानिकों ने आश्वासन दिया है कि NeoCov को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह अपने वर्तमान स्वरूप में मनुष्यों को संक्रमित नहीं कर सकता है।
- NeoCov का संबंध MERS (Middle East Respiratory Syndrome) से बताया जा रहा है।
- इसे पहली बार 2012 में सऊदी अरब में पहचाना गया था।
- यह एक जूनोटिक वायरस है अर्थात जानवरों से लोगों में फैलता है।
- WHO के अनुसार, सऊदी अरब में ज्यादातर लोग इन्फेक्टेड ऊंटों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे।